हिसार 8 अक्टूबर — – भारतीय जनता पार्टी हांसी ने आज महर्षि वाल्मीकि की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं और नागरिकों ने महर्षि वाल्मीकि के योगदान को याद करते हुए महर्षि वाल्मीकि चौक पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके द्वारा समाज में स्थापित किए गए आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई।
भाजपा हांसी जिलाध्यक्ष अशोक सैनी ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनकी काव्य रचनाओं, विशेष रूप से “रामायण” की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय समाज के आदर्श स्तंभ रहे हैं और उनकी शिक्षाएँ आज भी समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।
भाजपा हांसी के मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना ने अपने संबोधन में कहा, “महर्षि वाल्मीकि ने न केवल साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया, बल्कि समाज में समानता और भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित किया। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि अपने कर्मों से ही व्यक्ति अपनी पहचान बना सकता है, चाहे वह किसी भी पृष्ठभूमि से हो।”
कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय जनता बड़ी संख्या में उपस्थित हुई। सभी ने महर्षि वाल्मीकि के सिद्धांतों का पालन करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सैनी,जिला महामन्त्री धर्मवीर रतेरिया,जिला सचिव ओमपाल यादव,जिला कार्यालय प्रभारी मनजीत जांगडा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोल्डी सैनी,हांसी मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुखविंदर जाखड़, वजीर सिंह, विक्रम चोपड़ा, मंडल उपाध्यक्ष अक्षय शर्मा,वरुण अरोड़ा,सोशल मीडिया प्रमुख राजू चायल,अशोक सैनी,सुनील जांगड़ा,राजेश सैनी,प्रधान राज कुमार JE,जय कुमार,शिव कुमार,पप्पी पहलवान,शिव कागरा,प्रवीन,सोनू,महेंद्र बिड़लान मौजूद रहे।