watch-tv

संजय निरुपम पर महाराष्ट्र कांग्रेस का एक्‍शन, स्‍टार कैंपेनर की लिस्‍ट से हटाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

महाराष्ट्र कांग्रेस ने आज संजय निरुपम को स्टार प्रचारकों की सूची से हटा दिया है। साथ ही पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित किया है। संजय निरुपम को पार्टी से निकालने का प्रस्ताव दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया गया है। पार्टी की अनुशासन समिति इस पर अंतिम फैसला लेगी।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, “जिस तरह से वह टिप्पणी कर रहे हैं, ऐसा लगता है कि उन्होंने पार्टी के खिलाफ बोलने का ठेका ले लिया है। एक या दो दिन में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्हें कोई नोटिस नहीं भेजा जाएगा।”

संजय निरूपमा ने लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के शिवसेना (यूबीटी) के साथ गठबंधन का खुला विरोध किया था। दरअसल, निरुपम मुंबई उत्तर पश्चिम से चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन शिवसेना (यूबीटी) ने इस सीट से अमोल कीर्तिकर को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। यह सीट वर्तमान में शिवसेना के गजानन कीर्तिकर के पास है, जिन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में निरुपम को हराया था।

संजय निरुपम लगातार सीट न देने के लिए कांग्रेस की आलोचना कर रहे हैं। निरुपम ने कहा था, ”कांग्रेस को शिवसेना (यूबीटी) के झांसे में नहीं आना चाहिए। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी कांग्रेस के समर्थन के बिना कोई भी सीट जीतने में सक्षम नहीं है।”

Leave a Comment