हरियाना में गरजे मान, ‘भाजपा ने हरियाणा के जवान, पहलवान और किसान का अपमान किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हरियाना/यूटर्न/13 अगस्त: पंजाब के मुखयमंत्री भगवंत मान इन दिनों प्रदेश के विकास के साथ-साथ पड़ोसी राज्य हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयरियां तेज कर रहे हैं। इसी सिलसिले में सीएम मान हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में पहुंचे। यहां उन्होंने आप की बदलाव रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में सीएम मान ने कहा कि हरियाणा के जवान, पहलवान और किसान देश में ही नहीं विदेशों में काफी फेमस है। लेकिन भाजपी की सरकार ने इन तीनों वर्गों का अपमान किया है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर कई और वार किए हैं।
सीएम मान का भाजपा पर हमला
गोहाना की इस रैली में पंजाब सीएम भगवंत मान ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी देश को गरीबी का सामना करना पड़ रहा है। देश की इस हालत का जिंमेदार कांग्रेस और भाजपा हैं। एक ओर जहां अमेरिका चांद पर प्लॉट काट रहा है, वहीं भारत सीवरेज की लड़ाई लडऩे जा रहा है। उन्होंने आगे युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि देश के युवाओं पर देश की जिंमेदारी लेनी चाहिए।
खट्टर नाम का इंजन
हरियाणा की डबल इंजन की सरकार थी, लेकिन अचानक केंद्र सरकार को खट्टर नाम का इंजन बीच में ही बदलना पड़ा। आखिर इस इंजन में क्या खराबी थी। फिलहाल दिल्ली और पंजाब में ब्रांडेड इंजन की सरकार काम कर रही हैं। पंजाब के अंदर सरकार लोगों के बीच जा कर उनके लिए काम कर रही है। अगर इसी तरह से हरियाणा में आप की सरकार बनी तो किसी भी वर्ग को परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
————-

Leave a Comment