लुधियाना का गैंगस्टर विक्की मराडो और संदीप लुधियाना थे टारगेट पर, यूपी से लाया था 25 हजार में पिस्टल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सीआईए ने पकड़ा कुख्यात अपराधी टाइगर, शहर में करनी थी बड़ी वारदातें

(राजदीप सिंह सैनी)
लुधियाना 4 अगस्त। इरादा कत्ल, लूट व शराब तस्करी के मामलों में नामजद एक कुख्यात अपराधी को सीआईए-1 की टीम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे हुए हैं। आरोपी ने बताया कि उसके टारगेट पर लुधियाना के कई लोग थे, जिनके साथ उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी के चलते वे यूपी से असलह लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी के पास से 32 बोर देसी पिस्टल ​, दो रौंद, हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। थाना दुगरी की पुलिस ने बाबा दीप सिंह नगर के बिक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की उर्फ टाइगर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पुलिस लंबे समय से आरोपी विक्की उर्फ टाइगर की तलाश में थी। पुलिस और एजीटीएफ ने मिलकर उसे पकड़ने का अभियान चलाया। गुप्त सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय उससे असलह व कारतूस बरामद हुए हैं।

चार साल पुराने इरादा कत्ल मामले में चल रहा था फरार
एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना दुगरी में अक्टूबर 2020 में इरादा कत्ल समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में आरोपी के कई साथी गिरफ्तार कर लिए गए थे। लेकिन वह खुद फरार चल रहा था। जिसके चलते एजीटीएफ व लुधियाना पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा था। सीआईए-1 की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी दुगरी इलाके में घूम रहा है। सूचना के आधार पर रेड कर उसे पकड़ लिया गया।

पहले थी दोस्ती, फिर बने दुश्मन
जांच अफसर ने बताया कि आरोपी टाइगर पहले गैंगस्टर विक्की मराडो का दोस्त था। उसी के गैंग में रहने के दौरान कई वारदातों को अंजाम दिया। लेकिन फिर दोनों में दुश्मनी पड़ गई। जिसके बाद से टाइगर विक्की से रंजिश रखने के चलते उस पर हमला करने की फिराक में था। लेकिन विक्की मराडो काफी समय से जेल में बंद है। जिस कारण वह उस पर हमला नहीं कर पा रहा था। जांच अफसर अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह विक्की पर हमले के लिए पिस्टल खरीदकर लाया था।

25 हजार में यूपी से लाया था पिस्टल
आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि उसके टारगेट पर गैंगस्टर विक्की मराडो और संदीप लुधियाना नामक युवक था। उसने दोनों पर हमला करने था। जिसके लिए वह यूपी से पिस्टल लेकर आया था। आरोपी ने बताया कि वह 25 हजार में पिस्टल व कारतूस लेकर आया। असलह लाने के बाद उसे हमला करने का मौका नहीं मिला। इसी बीच पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच अफसर ने बताया कि आरोपी टाइगर पर इरादा कत्ल, लूट व शराब तस्करी समेत संगीन क्राइम के 7 पर्चे दर्ज हैं।

मुफ़्त शिक्षा क्रांति के तहत पंजाब के युवाओं के सपनों को नई ऊंचाइयां दी जाएंगी: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां राज मल्होत्रा के आईएएस स्टडी ग्रुप, चंडीगढ़ की ओर से पंजाब के सभी इच्छुक उम्मीदवारों के लिए पीसीएस (एग्जीक्यूटिव)-2025 प्रारंभिक परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग