Listen to this article
लुधियाना,,, 12 सितंबर। कारोबारी शहर लुधियाना के नजदीक हलवारा एयरपोर्ट बनकर तैयार है। हालांकि यह कब चालू होगा, कारोबारियों और खासकर एनआरआई का दर्द फिर छलका कि यह एयरपोर्ट आखिर कब शुरु होगा। बेशक इसे तेजी से बनवाने के लिए आप के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने खास पहल की थी। फिर सूबे के मंत्री बने अरोड़ा ने जल्द ही एयरपोर्ट शुरु होने का भरोसा दिलाया था। हालांकि उसके बाद वह भी एकतरह से खामोश हैं। जबकि लुधियाना की पूर्व सांसद रवनीत सिंह बिट्टू केंद्रीय राज्यमंत्री है, वह तो अब इस मुद्दे पर कतई खामोश हैं। जबकि लुधियाना के सांसद व पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तो विपक्ष में होने के बावजूद अब इस मुद्दे को एकतरह से भूल ही चुके हैं।