लुधियाना वैस्ट के विधायक तो बन गए ‘आप’ के अरोड़ा, मंत्री बनने में अभी लगेगा करीब एक हफ्ता !

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दरअसल गवर्नर कटारिया 2 जुलाई तक नहीं लौटेंगे चंडीगढ़, वही दिलाएंगे नए मंत्रियों को शपथ, दो पद खाली

चंडीगढ़, 28 जून। बीते दिनों लुधियाना वैस्ट विधानसभा हल्के में उप चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने अहम ऐलान किया था। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि चुनाव जीतने के अगले दिन ही आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को मंत्री बना दिया जाएगा। खैर, आप के राज्यसभा सांसद अरोड़ा इस सीट से जीत भी गए और शनिवार को उन्होंने विधायक पद की शपथ भी ले ली।
जानकारी और चर्चाओं के मुताबिक नव-निर्वाचित विधायक अरोड़ा फिलहाल कुछ दिन मंत्री पद की शपथ नहीं ले सकेंगे। दरअसल पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया दो जुलाई तक उदयपुर दौरे पर रहेंगे। उनके लौटने के बाद ही मान सरकार के मंत्रीमंडल विस्तार का फैसला हो सकेगा। यहां काबिलेजिक्र है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली 16 सदस्यीय कैबिनेट में दो मंत्री पद खाली हैं। पंजाब सरकार अधिकतम 18 मंत्रियों को शामिल कर सकती है, इसमें मुख्यमंत्री भी शामिल माने जाते हैं। ऐसे में नए चेहरों के अलावा कुछ मंत्रियों के विभाग बदले जाने और संभावित फेरबदल की चर्चाएं भी जारी हैं। मसलन, अरोड़ा का चुनाव में खुलकर साथ देने वाले उद्यमी मान रहे हैं कि उनको इंडस्ट्री विभाग मिल सकता है। जबकि कई सियासी-जानकर मान रहे हैं कि वह लोकल बॉडीज महकमे की कमान संभाल सकते हैं।
————

Leave a Comment