होना है 28 जून को शपथग्रहण समारोह, चर्चाओं के मुताबिक अरोड़ा को लोकल बॉडीज समेत मिल सकते हैं 3 मंत्रालय
लुधियाना, 26 जून। अब लुधियाना वैस्ट विधानसभा उप चुनाव के नतीजे आने के बाद भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। दरअसल इस उप चुनाव में जीते आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा शनिवार 28 जून को विधायक पद की शपथ लेंगे। वहीं, आप सुप्रीमो अरविंदर केजरीवाल के सार्वजनिक ऐलान के मद्देनजर अब यही चर्चा हो रही है कि आखिर अरोड़ा को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की कैबिनेट में कौन सा मंत्रालय सौंपा जाएगा।
जानकार सूत्रों का कहना है कि उनको पंजाब कैबिनेट में लोकल बॉडीज मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वहीं यह भी चर्चा हो रही है कि राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा उद्योग-जगत से जुड़े रहे हैं। लिहाजा उनको उद्योग मंत्रालय की कमान भी सौंपी जा सकती है। वहीं एक चर्चा यह भी है कि उनको तीसरा मंत्रालय भी मिल सकता है।
अजीब इत्तेफाक, फिलहाल सांसद, विधायक और भावी मंत्री :
राजनीति में कई बार अजीब से संयोग देखने को मिलते हैं। पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने संजीव अरोड़ा को राज्यसभा में भेजा था। अब वह लुधियाना वैस्ट उप चुनाव में आप से जीतकर विधायक भी बन गए। जबकि पार्टी हाईकमान के वादे मुताबिक वह जल्द ही पंजाब के कैबिनेट मंत्री भी बन जाएंगे। ऐसे में लोगों के बीच चर्चाएं है कि ऐसा राजनेता उनके बीच है, जो फिलहाल सांसद हैं, विधायक की शपथ लेने वाला है और पंजाब का मंत्री बनना तय है।
———–