लुधियाना वेस्ट के आप विधायक गोगी की गोली लगने से मौत, संस्कार शनिवार शाम 3 बजे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

शुक्रवार देर रात पिस्टल साफ करते समय फायर, सिर से गोली आरपार होने से दम तोड़ा

लुधियाना 11 जनवरी। आम आदमी पार्टी के लुधियाना वैस्ट हल्के से विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने से शुक्रवार रात मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार शनिवार शाम 3 बजे महानगर के सिविल लाइंस एरिया में केवीएम स्कूल के पीछे स्थित श्मशानघाट पर किया जाएगा।

पुलिस जांच में सामने आया कि गोगी घर में अपना लाइसेंसी पिस्टल साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली सिर से आर-पार हुई। उन्हें पुलिस कर्मचारी और परिवार के सदस्य दयानंद मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसका पता चलते ही डिप्टी कमिश्नर जितेन्द्र जोरवाल और पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल अस्पताल में पहुंचे। बाद में अधिकारी गोगी के घर भी पहुंचे।

एडीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि पिस्टल 25 बोर का था। विधायक की मौत किन हालातों में हुई है, यह कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि सीन ऑफ क्राइम हमने देखा है। किचन में काम करने वाले नौकर ने बताया कि वेपन से एक ही फायर हुआ। उन्होंने कहा कि अभी डिप्रेशन जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। उन्होंने रूटीन की तरह खाना खाया था। शनिवार सुबह मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया और बरिंदर कुमार गोयल गोगी के घर पहुंचे। उधर, दुकानदारों ने दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है।

जानकारी के मुताबिक गोगी ने शुक्रवार शाम को बुड्‌ढा दरिया पर पार्टी के राज्यसभा सांसद संत बलवीर सिंहलुधियाना के वेस्ट हलके से विधायक गुरप्रीत बस्सी की पार्थिव देह को जिस एंबुलेंस में लाया जाएगा, उसे फूलों से सजाया गया है। - Dainik Bhaskar सीचेवाल से मुलाकात की। इसके अलावा कई अन्य प्रोग्राम में शिरकत करके घर पहुंचे थे। गोगी ने अपने नौकर से कहकर खाना भी तैयार करवाया। इस बीच अचानक से गोगी के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। पत्नी डॉ. सुखचैन कौर, बेटा और नौकर कमरे में पहुंचे। गोगी खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिरे थे। परिवार के सदस्यों ने तुरंत शोर मचाकर सुरक्षा कर्मियों को सूचना दी। सुरक्षा कर्मी और परिवार के सदस्य गोगी को अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में जुटी, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

————

 

Leave a Comment