पूरे जोश से प्रवासी विद्यार्थी भी रंगे पंजाब के रंग में
लुधियाना, 28 जुलाई। सावन मास में हार हरियाली तीज का त्यौहार नोबल फाउंडेशन संस्था ने पूरे उत्साह से मनाया। संस्था द्वारा मां शारदा विद्यापीठ की ब्रांच दौलत कॉलोनी यह पर्व धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर दौलत कॉलोनी और मुंडिया कलां के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कर व झूला झूलकर त्यौहार मनाया गया। विद्यार्थियों और अध्यापिकाओं द्वारा स्कूल को सजाकर गांव का दृश्य प्रस्तुत किया गया। जिसमें पुरातन समय की संस्कृति को दिखाते हुए फुलकारी निकालना, दूध, मक्खन, चाट्टी को मदानी से बनाना, चक्की, कुएं से पानी निकालना आदि शामिल रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती निशा शर्मा , प्रेसिडेंट इनर व्हील क्लब द्वारा की गई। मुख्य अतिथि श्रीमती पायल जैन रहीं। विशिष्ट अतिथि मीना गुप्ता, मुक्ता जैन, गायत्री अग्रवाल, शैरी बांसल, प्रियंका मेहतानी, लावण्या,कु सुम, सुलेखा सचदेवा, नवनीत कौर, मनप्रीत कौर, हितैशी जैन, गिन्नी शर्मा और आरव जैन रहे। कार्यक्रम को सफलता बनाने में अध्यापिकाओं आरती गुप्ता, इंचार्ज पावनी शर्मा, पिंकी चौबे, नेहा जैन, जरीना खातून, कोमल रानी, ज्ञान देवी, मनीषा रानी, ज्योति कुमारी, अनिता देवी, पुष्पा शुक्ला, शांति देवी, रजनी शर्मा ने अपना योगदान दिया। नोबल फाउंडेशन की कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी शर्मा ने कार्यक्रम को संचालित किया।
नोबल फाउंडेशन के फाउंडर राजेंद्र शर्मा ने आए मेहमानों, बच्चों और अध्यापिकाओं को तीज की बधाई देते हुए कार्यक्रम के लिए खूब प्रशंसा की।