watch-tv

लुधियाना पुलिस ने पकड़ा वाहन चोर चार बाइक और एक एक्टिवा बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

शातिर आरोपी पब्लिक प्लेस पर खड़े किए वाहनों पर आराम से करता था हाथ साफ

लुधियाना 10 सितंबर। महानगर के दरेसी इलाके से पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से पांच वाहन भी बरामद किए। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक थाना दरेसी की पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को काबू किया। थाना इंचार्ज अवतार सिंह के मुताबिक पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी कर दलजीत सिंह निवासी जगतपुरा थाना फिल्लौर को काबू किया। फिर उसकी निशानदेही पर चार बाइक और एक एक्टिवा बरामद की।

थाना दरेसी के इंचार्ज अवतार सिंह के मुताबिक आरोपी इतना शातिर है कि शहर के सार्वजनिक व भीड़-भाड़ वाले एरिया से व्हीकल चोरी करता था। उस पर पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं।

————

Leave a Comment