लुधियाना : पीएयू के होनहार स्टूडेंट हरवीर सिंह को मिली है पीएम फैलोशिप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

फसल विज्ञान विभाग में पीएचडी कर रहा है यह मेधावी छात्र

लुधियाना 22 नवंबर। यहां  पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के होनहार स्टूडेंट हरवीर सिंह ने सूबे का नाम रोशन किया है। फसल विज्ञान विभाग में पीएचडी के इस स्टूडेंट को प्रधानमंत्री फैलोशिप मिली है।

जानकारी के मुताबिक उनको यह फैलोशिप भारत सरकार के विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी मंत्रालय के साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड की तरफ से भारतीय उद्योग संघ के सहयोग से दी गई। हरवीर को यह फैलोशिप चार साल के लिए दी गई है। वह विभाग के मुख्य फसल विज्ञानी डॉ. अजमेर सिंह बराड़ की देखरेख में गेंहू-धान और  बसंत ऋतु की मक्की के फसली चक्र में सिंचाई व फसल की वेस्टेज के प्रबंधन को आधार बनाकर फसल और पानी की उत्पादकता का विश्लेषण कर रहे हैं।

पीएयू के वाइस चांसलर डॉ. सतबीर सिंह गोसल, डीन पोस्ट ग्रैजुएट स्टडीज डॉ. मानवइंदर सिंह गिल, फसल विज्ञान विभाग के मुखी डॉ.हरी राम और एडिशनल डायरेक्टर संचार डॉ. तेजिंदर सिंह रियाड़ ने हरवीर सिंह को फैलोशिप के लिए बधाई दी। साथ ही उनके सहपठियों ने भी इसे गौरव का विषय बताया है।

———-

जोगा सिंह की गिरफ्तारी से 2015 के ड्रग रैकेट के और दोषियों का पर्दाफाश होने की उम्मीद: हरपाल सिंह चीमा उन्होंने कहा कि दोषियों के अकाली दल और कांग्रेस के साथ कथित राजनीतिक संबंधों के कारण मामले में एक दशक से अधिक समय तक देरी हुई। ‘युद्ध नाशियां विरुद्ध’ अभियान: अब तक 16,062 एनडीपीएस मामले, 25,177 गिरफ्तारियां, प्रमुख नशीली दवाओं की बरामदगी

रक्षा बंधन उपहार: 435 आंगनबाडी सहायिकाओं को आंगनबाडी कार्यकर्ताओं में पदोन्नति – डॉ. बलजीत कौर 10वीं पास और 10 साल के अनुभव वाली आंगनवाड़ी सहायिकाओं को जल्द ही पदोन्नत किया जाएगा – कैबिनेट मंत्री 5,000 आंगनवाड़ी सहायकों और कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया सितंबर में शुरू होगी