लुधियाना : सांसद अरोड़ा डीडी जैन कॉलेज के दीक्षांत समारोह में पहुंचे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना वैस्ट विस उप चुनाव में आप उम्मीदवार अरोड़ा शहर भर में सक्रिय

लुधियाना, 10 अप्रैल। राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने गुरुवार को देवकी देवी जैन मेमोरियल कॉलेज फॉर विमेन के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने स्नातक करने वाली छात्राओं और पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी।

अरोड़ा ने उनसे आग्रह किया कि वे अपनी शिक्षा और ज्ञान का अधिकतम लाभ उठाएं। घर पर बेकार बैठे रहने के बजाए समाज में सक्रिय रूप से योगदान दें। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने में सक्षम हैं। देश की प्रगति पुरुषों के साथ ही महिलाओं की समान भागीदारी पर निर्भर करती है। साथ ही युवा वर्ग को सलाह दी कि वे केवल विदेश में बसने पर ध्यान केंद्रित ना करें। भारत कई देशों की तुलना में अधिक अवसर हैं। वास्तव में, हम विदेशों में सीमित संभावनाओं का सामना करने के बाद लोगों के स्वदेश लौटने का चलन देख रहे हैं।

उन्होंने मजबूत नैतिक मूल्यों पर आधारित शैक्षणिक उत्कृष्टता और पाठ्येतर गतिविधियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए संस्थान की प्रशंसा की। अरोड़ा ने भविष्य में कॉलेज भवन के विस्तार के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन के अध्यक्ष नंद कुमार जैन, प्रिंसिपल सरिता बहल और नगर पार्षद नंदनी जैरथ मौजूद थे।

सांसद अरोड़ा और प्रो.यादव सेहत-कार्यक्रम में शामिल :

सांसद संजीव अरोड़ा ने यहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पर संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष सांसद प्रोफेसर राम गोपाल यादव के साथ ‘स्वास्थ्य सेवा को और अधिक सुदृढ़ बनाना’ विषय पर एक संवाद सत्र आयोजित किया। जिसमें पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह,  पीएयू के कुलपति डॉ. सतबीर सिंह गोसल, डीएमसीएच लुधियाना के प्रिंसिपल डॉ. गुरप्रीत सिंह वांडर; डीएमसीएच के डॉ. बिशव मोहन, डीएमसीएच मैनेजिंग सोसाइटी के सचिव बिपिन गुप्ता; स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पंजाब के प्रमुख सचिव कुमार राहुल शामिल हुए।

प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने कहा कि वह सांसद अरोड़ा के चिकित्सा उपचार सुलभ बनाने के लिए अथक प्रयास की सराहना करते हैं।

————-

Leave a Comment