लुधियाना : पंजाब में सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल के रेट बढ़ा दिए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

इस टोल बैरियर पर एक अप्रैल से वाहनों पर 15 से 75 रुपए ज्यादा लगेंगे

लुधियाना 30 मार्च। यहां पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल पर वाहनों से ज्यादा टैक्स वसूला जाएगा। इस टोल बैरियर पर एक अप्रैल से नए रेट लागू होने है। अलग-अलग कैटेगरी के वाहनों पर 15 से 75 रुपए टैक्स की बढ़ोतरी हो जाएगी।

जानकारी के मुताबिक कार, जीप, वैन या हल्के वाहनों को 15 रुपए, हल्के कामर्शियल वाहनों को 25 रुपए और बस या ट्रक कामर्शियल वाहनों को 45 रुपए ज्यादा देने होंगे। इसके साथ ही निर्माण मशीनरी और मल्टी एक्सल वाहनों को 65 से 75 रुपए अतिरिक्त देंगे होंगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया  की तरफ से हर साल रेटों में यह इजाफा किया जाता है।

वहीं लोगों का रोष है कि टोल प्लाजा पर कीमतें तो हर वर्ष बढ़ा दी जाती हैं, लेकिन सरकार लोगों को परिवहन में सहूलियतें देने में असमर्थ है। लोगों को अभी भी कई बार घंटों हाईवे पर जाम में फंसना पड़ जाता है। कई जगह सड़कें टूटी हैं। कई बार सड़क पर हादसा हो जाए तो पेट्रोलिंग गाड़ी की समय पर नहीं पहुंचती। कई बार टोल प्लाजों पर एम्बुलेंस तक नहीं खड़ी मिलती। कई टोल तो ऐसे हैं, जहां वाहन चालकों के साथ टोल कर्मी मारपीट तक करने पर उतारु हो जाते हैं।

———–

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समालखा के साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में की शिरकत एमएसएमई से ही आत्मनिर्भर अभियान को मिलेगी गति, युवा उद्यमी ही लिख सकते हैं विकसित भारत–विकसित हरियाणा की कहानी : नायब सिंह सैनी रोजगार उपलब्ध करवाने में लघु उद्योगों की बड़ी भूमिका : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

लुधियाना के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों ने बाढ़ राहत के लिए 31.53 लाख रुपये दान किए • शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में योगदान के लिए ईएम बैंस को चेक भेंट किए • शिक्षकों का यह कार्य कक्षा की दीवारों से परे समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है: हरजोत सिंह बैंस