दोनों महान शख्सियतों की जयंती पर जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताएं रास्तें पर चलने पर संकल्प लें : तलवार
लुधियाना, 2 अक्टूबर। यहां कांग्रेस शहरी जिला कमेटी के प्रधान संजय तलवार की अगुवाई में समागम रखा गया। जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
पार्टी के टिब्बा रोड दफ्तर में इसके बाद संगठनात्मक चर्चा हुई। जिसमें हर माह जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से पदाधिकारियों और वर्कर्स के साथ की जाने वाली मीटिंग होगी। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब में वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरु किया है। कांग्रेस पार्टी 15 अक्टूबर को 5 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर कराकर चुनाव आयोग को सौंपेगी। जिसमे 15 लाख हस्ताक्षर पंजाब से होंगे। पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी की सरकार से मुक्ति पाने के लिए चुनावों का इंतजार कर रहे हैं।
इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता शाम सुंदर मल्होता, कोमल खना, मौनू खिङा, सजीव शर्मा, बलजीत सिंह मान, विजय कलसी, हरजिंदर पाल लाली, जसविदर सिंह वीरु, हंस राज, कृष्ण खरबदा, शील मलहोत्रा, अनील सचदेवा, रविदरपाल सिह राजा, नजाकत अली, राज सभरवाल, सागर चोपडा,साहिल राजपुत, मुख्तार सिंह, योगेश शमॉ, मोनू सैनी, गुरचरण छाबङा,राजेश तागङी,रो शन लाल शमॉ, सिकंदर गिल,सी ताराम, भोला मेहता, नटवर लाल, आशिक खान, बननु बहल, शिबु चौहान, लक्की मक्कड, विक्रम सहजल, सरबजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
———–