वर्ल्ड पंजाबी आर्गेनाईजेशन के लुधियाना चैप्टर ने अरोड़ा समेत कई मंत्रियों को सम्मानित किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सांसद डॉ.विक्रमजीत सिंह की अगुवाई में कराया गया समागम

लुधियाना, 27 जुलाई। पंजाबी आर्गेनाईजेशन डब्लयूपीओ के लुधियाना चैप्टर ने सांसद डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी, सांसद और और गुरमीत सिंह कुलार, डब्लयूपीओ लुधियाना चैप्टर के अध्यक्ष के नेतृत्व में सांस्कृतिक संध्या और सम्मान समारोह कराया। जिसमें गणमान्य व्यक्तियों, कलाकारों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान सूबे के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, रोजगार सृजन-कौशल विकास मंत्री अमन अरोड़ा, उद्योग-वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा व श्रम मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद को सम्मानित किया गया। सभी ने विश्व पंजाबी संगठन के वैश्विक प्रभाव की सराहना की।

इस अवसर पर डॉ. साहनी ने कहा कि हमारे सम्मानित मंत्रियों का सम्मान केवल प्रतीक नहीं है, बल्कि पंजाब और पंजाबी समुदाय के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उत्सव है। वर्ल्ड पंजाबी आर्गेनाईजेशन एक वैश्विक मंच है, जो दुनिया भर के पंजाबियों को पंजाब की समृद्ध भाषा, संस्कृति और विरासत के संरक्षण और बढ़ावा देने के साझा लक्ष्य के साथ जोड़ता है।

———-

 

Leave a Comment