भगवान विश्वकर्मा ने किया विश्व के आकार को साकार : डॉ. राज नेहरू।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में हुआ पूजन।

पलवल  Sep 17 : भगवान श्री विश्वकर्मा ने पूरे विश्व के आकार को साकार किया है। वास्तु, शिल्प और सृजन उन्हीं की देन है। वह आज भी हमारे लिए उतने ही प्रासंगिक हैं। यह उद्गार श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राज नेहरू ने भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने कंस्ट्रक्शन स्किल एकेडमी में स्थापित भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। इस उपलक्ष्य में विधिवत पूजन भी किया गया।

कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कहा कि भगवान श्री विश्वकर्मा निर्माण के अधिष्ठात्र देव हैं। उन्होंने पूरे विश्व में निर्माण कला को प्रतिपादित किया। शास्त्रों के अनुसार उन्होंने ही सृष्टि में विविध स्वरूप और आकृतियां गढ़ी हैं। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कहा कि देश के पहले कौशल विश्वविद्यालय का नाम भगवान श्री विश्वकर्मा के नाम पर होना हमारा सौभाग्य है।

कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने भी इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर आर एस राठौड़ ने भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें आधुनिक इंजीनियरों के लिए इष्ट देव बताया। उप कुल सचिव डॉ. ललित शर्मा ने भगवान श्री विश्वकर्मा को तकनीक और इंजीनियरिंग से जुड़े सभी लोगों के लिए आराध्य बताया।

श्री विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित पूजन में डीन प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव, डीन प्रोफेसर कुलवंत सिंह, उप कुलसचिव डॉ. ललित शर्मा, प्राचार्य जलबीर सिंह और जेई अरविंद उपाध्याय के अलावा काफी संख्या में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भागीदारी की।

हैकाथोन में नवाचार के दर्शन।

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में मंगलवार को इंटरनल हैकाथोन 2024 का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के 250 विद्यार्थियों ने 50 प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इन प्रोजेक्ट को देख सभी ने सराहना की। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने मुख्यातिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के हैकाथोन के माध्यम से अपने नवाचार को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। ऐसे प्रोजेक्ट से ही कई समस्याओं का समाधान भी निकल कर सामने आता है। उन्होंने कहा भगवान श्री विश्वकर्मा निर्माण एवं तकनीक के देवता हैं, उनकी जयंती के अवसर पर सृजनातम प्रोजेक्ट प्रदर्शित करना बहुत सुखद है। उन्होंने इस आयोजन के लिए कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट की चेयरपर्सन प्रोफेसर ऊषा बत्रा को बधाई दी। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने विश्वविद्यालय में कई इनोवेशन के लिए वेब एडमिनिस्ट्रेशन प्रवीण आर्य की सराहना की और विद्यार्थियों को प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्रोफेसर ऊषा बत्रा ने बताया कि इस इवेंट के विजेता प्रतिभागी स्मार्ट इंडिया हैकाथोन में हिस्सा लेंगे। आई आई सी डीन प्रोफेसर कुलवंत सिंह ने इस आयोजन के लिए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ऊषा बत्रा, समन्वयक प्रवीण आर्य, डॉ. मोनिका जांगड़ा और डॉ. नीता सिंह को बधाई दी।

भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजन करते कुलपति डॉ. राज नेहरू व अन्य।

हैकाथोन में संबोधित करते कुलपति डॉ. राज नेहरू एवं उपस्थित शिक्षक तथा विद्यार्थी।

सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका; अमृतसर में 7 पिस्तौल के साथ किशोर समेत 4 गिरफ्तार हथियारों का उद्देश्य गिरोहों के बीच प्रतिद्वंद्विता को बढ़ावा देना और क्षेत्र में शांति भंग करना था: डीजीपी गौरव यादव इन हथियारों की बरामदगी से क्षेत्र में बड़ी आपराधिक गतिविधि टल गई: सीपी अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर

गुरमीत सिंह खुडियां ने 11 नवनियुक्त कृषि विकास अधिकारियों को नौकरी पत्र सौंपे कृषि मंत्री ने उन्हें आगे के करियर के लिए शुभकामनाएं दीं और पंजाब के किसानों को सशक्त बनाने के लिए खुद को समर्पित करने का आह्वान किया

अमृतसर में छह अत्याधुनिक पिस्तौलों के साथ पांच लोग गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्कर राणा के निर्देशों पर काम कर रहे थे: डीजीपी गौरव यादव बरामद हथियार राज्य के अपराधियों और गैंगस्टरों को दिए जाने थे

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक: हरियाणा विधानसभा सत्र 22 अगस्त से होगा आरंभ लाडो लक्ष्मी योजना के लिए शीघ्र जारी होगा पोर्टल नायब सिंह सैनी सरकार गरीबों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री