भगवान तिरुपति बाला भव्य रथ यात्रा 14 दिसंबर,लुधियाना में धार्मिक उमंग की लहर : राजीव गर्ग 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 18 Nov । श्री बाला जी ट्रस्ट द्वारा 14 दिसंबर, रविवार को जगराओं पुल स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर से आरम्भ होने वाली भगवान श्री तिरुपति बाला जी की भव्य रथ यात्रा को लेकर पूरे महानगर में उल्लास और श्रद्धा का वातावरण है। यात्रा की तैयारियों और निमंत्रण वितरण के सिलसिले में शहर के सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी निरंतर जारी है।

 

इसी क्रम में लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन तरसेम सिंह भिंडर को संजीव शेरू सचदेवा, परवीन अग्रवाल एम.के., अशोक गोयल, बॉबी कांसल और विमल हरजाई के संयोजकत्व में निमंत्रण दिया गया। निमंत्रण स्वीकार करते हुए श्री भिंडर ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि भगवान तिरुपति बाला जी लुधियाना पधारकर भक्तों को दर्शन देंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि रथ यात्रा के प्रचार-प्रसार को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा।

 

बुडिंग ग्रुप के संजय बंसल ने बताया कि उन्हें रथ यात्रा के प्रचार सेवा अधिकार प्राप्त हुए हैं, जो उनके लिए गर्व की बात है। वहीं प्रिंस वालिया, मधुसूदन सूद, बनवारी हरजाई और करण नागपाल के नेतृत्व में कई गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों और धार्मिक प्रतिनिधियों को निमंत्रण भेंट किया गया।

 

यात्रा के प्रचार हेतु जल्द ही शहर के प्रमुख स्थलों पर सूचना केंद्र खोले जाएंगे। इस अवसर पर संदीप गुप्ता, सोनू भारद्वाज, जॉनी महेंद्रु सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment