मोहाली : हूटर बजने से करोड़ों की लूट होते बची

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चोर देर रात मुथुट फाइनेंस की शाखा में घुसे

मोहाली 8 सितंबर। राजधानी चंडीगढ़ से सटे मोहाली के फेज-दो एरिया में मुथूट फाइनेंस को चोरों ने निशाना बनाया। हालांकि उसी दौरान हूटर बजने से करोड़ो की लूट होने से बच गई।

जानकारी के मुताबिक चोर पूरी तैयारी से साथ में गैस वैल्डिंग सिलेंडर तक लेकर आए थे। अगर आरोपी वारदात में कामयाब हो जाते थे तो बहुत बड़ी लूट होती है। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। थाना फेज-एक की पुलिस के मुताबिक आरोपियों के बारे में सुराग उनके हाथ लग गया है। पुलिस द्वारा जल्दी ही आरोपी काबू कर लिए कर जाएंगे। यह घटना रात ढाई बजे की है।

बताते हैं कि आरोपी पूरी प्लानिंग के साथ मुथुट फाइनेंस के पास पहुंचे। साथ लगते शोरूम में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। ऐसे में आरोपी पहले दीवार फांदकर खाली शोरूम गए। इसके बाद उन्होंने उसकी दीवार तोड़कर एक सुरंग बनाकर मुथुट फाइनेंस में जाने की कोशिश की। जैसे ही वह वहां पर वारदात को अंजाम देने में जुटे थे। उसी दौरान शाखा का हूटर बज गया। साथ ही पूरे इलाका अलर्ट हो गया। दूसरी तरफ इसकी सूचना शाखा के अधिकारियों तक पहुंच गई। इसके बाद उन्होंने तुरंत फेज-वन थाने में सूचित किया, दस मिनट में पुलिस पहुंच गई। हलांकि जब तक आरोपी भाग चुके थे।

आरोपियों पर कोई संदेह ना कर पाए, ऐसे में वे पूरी तरह से प्रोफेशन लोगों की तरह आए थे। वह कटर और अपना सामान बैग आदि में लेकर आए थे। ताकि देखने पर लगे की वह किसी प्रोजेक्ट में जुड़े हुए हैं। वहीं, माहिरों की माने ंतो जिस एरिया को उन्होंने चुना था, वहां पर कई जगह कैमरे लगे थे। ऐसे में उन्हें कई सुराग हाथ लगे हैं। आरोपियों का सामान और बैग आदि मौके पर ही रह गए। पुलिस की तीन टीमें विभिन्न एरिया में निकल चुकी थीं। वहीं, पड़ोसी राज्य हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली को इस बारे में अलर्ट भेजा गया।

जिस तरीके से यह वारदात हुई, उस हिसाब से यह बात साफ है कि किसी भेदी का काम है। वहीं, पूरी वारदात से पहले रेकी की गई थी। आरोपियों की संख्या 3 से 4 हो सकती है। आरोपियों को यह पता था कि वहां पर कितने बजे तक लोग रहते हैं। यह मार्केट प्राइम मानी जाती है। इसमें एक नामी निजी बस का दफ्तर, शराब का ठेका और खाने पीने के सामने की दुकान और मीडिया से जुड़े संस्थान हैं।

————

 

पंजाब पुलिस स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार, वरिष्ठ अधिकारी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे सभी फील्ड इकाइयों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला पुलिस टीमों ने लगातार दूसरे दिन भी संवेदनशील स्थानों पर तलाशी जारी रखी युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 166वें दिन 4.8 किलोग्राम हेरोइन और 4.9 लाख रुपये की नशीली दवाओं के साथ 84 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 40 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

पंजाब पुलिस स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार, वरिष्ठ अधिकारी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे सभी फील्ड इकाइयों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला पुलिस टीमों ने लगातार दूसरे दिन भी संवेदनशील स्थानों पर तलाशी जारी रखी युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 166वें दिन 4.8 किलोग्राम हेरोइन और 4.9 लाख रुपये की नशीली दवाओं के साथ 84 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 40 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

पंजाब के चार पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक से सम्मानित किया जाएगा पंजाब के 15 पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के लिए मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की सेवाओं को मान्यता देने के लिए सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का धन्यवाद किया