श्रीमद भागवत कथा सुनने से जीवन में आने वाले सभी दुख, दरिद्रता जैसी समस्याएं दूर होती हैं : पुष्पिंदर बिट्टू भनोट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना,,, 16 सितंबर। यहां श्री संतोषी माता मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट व श्री जी सेवा सदन की ओर से संतोषी माता मंदिर धर्मशाला चंद्र नगर में श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। इसमें कथाव्यास विशाल कृष्ण शास्त्री रोज कर रहे हैं।
कथा के समापन पर हवन व पूर्णाहूति 18 दिसंबर को दोपहर 12 बजे होगी। इस मौके पर भंडारा भी लगाया जाएगा।श्री मद् भागवत के तीसरे दिन कथाव्यास विशाल कृष्ण शास्त्री ने भक्त प्रह्लाद व ध्रुव का चरित्र वर्णन किया। जिसने श्रद्धालुओं का भाव विभोर कर दिया। इस दौरान विशेष रूप से वार्ड 68 से पार्षद पुष्पिंदर बिट्टू भनोट कथा सुनने पहुंचे। इस मौके भनोट ने कहा कि कथा सुनकर व्यक्ति को मन की शांति मिलती है, जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कथा सुनने से भय और नकारात्मक भावनाएं खत्म होती हैं, व्यक्ति मोक्ष की ओर अग्रसर होता है। कथा सुनने से जीवन में आने वाली दुख, कष्ट और दरिद्रता जैसी समस्याएं दूर होती हैं, जिससे व्यक्ति को सुख और शांति प्राप्त होती है।

Leave a Comment