watch-tv

पंजाब पंचायत चुनाव में नामांकन अवधि बढ़ाने की मांग, इलेक्शन कमीशन को लिखा पत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ़ 2 अक्टूबर। पंजाब पंचायत चुनाव में नामांकन करने का समय बढ़ाया जाना चाहिए। शिरोमणि अकाली दल सुधार की तरफ यह मांग राज्य चुनाव कमीशन के समक्ष उठाई है। उनका कहना है दो दिन नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू हुए हैं। लेकिन अभी तक नामांकन बहुत कम भरे गए हैं। सरपंच और मेंबर पंचायतों के लिए 95 हजार पदों पर आवेदन शेष हैं। ऐसे में नामांकन भरने की प्रक्रिया को चार से पांच दिन बढ़ाया जाए। ताकि सभी लोग इसमें भाग ले पाए। साथ ही अच्छे तरीके से पंचायत चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो पाए।

बराड़ ने वोटर सूचियों का मुद्दा भी उठाया

अकाली दल सुधार के नेता चरणजीत सिंह बराड़ ने बताया कि अभी तक नामांकन प्रक्रिया शुरू हुए दो दिन हुए हैं। लेकिन सरपंच पद के लिए 784 लोगों ने नामांकन भरे हैं। जबकि 1446 के करीब मेंबर पंचायतों के नामांकन हुए हैं। लगभग 83 हजार मेंबर पंचायत के पद हैं। जबकि 13 हजार के करीब सरपंचों के पद है। इस हिसाब से 95 हजार नामांकन शेष हैं। एक एक भी काम भरे तो डेढ़ सौ ब्लॉक में 11 से चार बजे का समय तय है। एक मिनट में पांच छह फार्म भरे जांएगे। तभी सारे आवेदन हो पाएंगे। जो कि संभव नहीं है। ऐसे में कम से कम नामांकन के लिए पांच दिन जाए।

Leave a Comment