हरियाणा : नवरात्र के दौरान माता मनसा देवी मंदिर में लगाया कानूनी सहायत स्टॉल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

इस शिविर का मकसद, समाज को उनके कानूनी अधिकारियों के प्रति जागरुक करना : सीजेएम

पंचकूला, 3 अप्रैल। कानूनी जागरूकता को बढ़ावा देने और मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने को यहां कार्यक्रम कराया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने नवरात्रों के दौरान माता मनसा देवी मंदिर में कानूनी सहायता स्टॉल लगाया।

यह पहल सूर्य प्रताप सिंह, सदस्य सचिव, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और  वेद प्रकाश सिरोही, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पंचकूला के निर्देशानुसार की गई। स्टॉल का उद्देश्य भक्तों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में करना रहा। इसे लेकर चीफ ज्युडीशियल मजिस्ट्रेट सुश्री अपर्णा भारद्वाज ने कहा कि स्टॉल यह सुनिश्चित करने के लिए स्थापित किया गया कि विशेष रूप से समाज के वंचित और हाशिए पर रहने वाले वर्ग के लोग अपने कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक हों और मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकें।

लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्टॉल पर विभिन्न कानूनी सहायता योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित करने वाले बैनर लगाए गए। इस अभियान का एक प्रमुख फोकस सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं के लिए स्थायी लोक अदालतों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। आगंतुकों को बताया जा रहा है कि वे पानी की आपूर्ति, बिजली, परिवहन, डाक सेवाओं और दूरसंचार जैसी आवश्यक सेवाओं से संबंधित विवादों को सुलझाने के लिए पीएलए से कैसे संपर्क कर सकते हैं। चूंकि ये अदालतें विवादों का त्वरित, लागत प्रभावी और सौहार्दपूर्ण समाधान प्रदान करती हैं।

डीएलएसए पंचकूला ऐसी जागरूकता पहलों के माध्यम से सभी के लिए मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने और न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह स्टॉल पूरे नवरात्र उत्सव के दौरान अपना संचालन जारी रहेगा और कानूनी सलाह और सहायता लेने के लिए आगंतुकों का स्वागत करेगा।

————-

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समालखा के साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में की शिरकत एमएसएमई से ही आत्मनिर्भर अभियान को मिलेगी गति, युवा उद्यमी ही लिख सकते हैं विकसित भारत–विकसित हरियाणा की कहानी : नायब सिंह सैनी रोजगार उपलब्ध करवाने में लघु उद्योगों की बड़ी भूमिका : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समालखा के साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में की शिरकत एमएसएमई से ही आत्मनिर्भर अभियान को मिलेगी गति, युवा उद्यमी ही लिख सकते हैं विकसित भारत–विकसित हरियाणा की कहानी : नायब सिंह सैनी रोजगार उपलब्ध करवाने में लघु उद्योगों की बड़ी भूमिका : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

लुधियाना के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों ने बाढ़ राहत के लिए 31.53 लाख रुपये दान किए • शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में योगदान के लिए ईएम बैंस को चेक भेंट किए • शिक्षकों का यह कार्य कक्षा की दीवारों से परे समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है: हरजोत सिंह बैंस