समाज के लिए पथ प्रदर्शक थे स्वर्गीय सयाल, असंख्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 9 सितंबर। सयाल इंपेक्स के संस्थापक श्री सुरिंदर कुमार सयाल की आत्मिक शान्ति हेतु प्रार्थना सभा व रस्म पगड़ी सोमवार को नव दुर्गा माता मंदिर, सराभा नगर में हुई। बड़ी संख्या में गणमान्य ने प्रार्थना सभा में पहुंचकर स्व. श्री सुरिंदर कुमार सयाल को श्रद्धांजलि दी व उनकी धर्मपत्नी दर्शना सयाल समेत पूरे परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की। इससे पहले नव दुर्गा मंदिर के पंडित जी ने पाठ का भोग डालते हुए उपस्थित लोगों के समक्ष प्रभु महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि जन्म के साथ मृत्यु का समय तय हो जाता है। अगर व्यक्ति के साथ कुछ जाता है, तो उसके जीवन में किए नेक कर्म ही जाते है। स्व. सुरिंदर कुमार सयाल एक ऐसे ही नेक व्यक्ति थे, जिन्होंने अपने जीवन के दौरान हर असहाय की मदद की। वह हर समय प्रभु भक्ति में लीन रहते थे। उन्होंने खुद को एक बड़े उद्योगपति के तौर पर भी स्थापित किया था। आज उनका पूरा परिवार उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज व उद्योग जगत में बड़ा नाम बना चुके हैं।
प्रार्थना सभा में पारिवारिक मेंबर्स में सुरिंदर कुमार सयाल की पत्नी दर्शना सयाल और इसके अलावा संतोष सयाल, रीतू, संजीव सयाल, रोजी, राजीव मेहता, सुधा, राजीव सयाल, सवरन, वरिंदर सयाल, ज्योति, अजय

अरोड़ा, रजनी, दिनेश डंडोना, मीना, मुनीष मैनी, वसुंधरा, शर्रे सयाल, सांची, वैभव सयाल, ईशिता, ईशान मेहता, अविती, अनुवरथ सयाल मौजूद थे। वहीं इसके अलावा हेमा, अतुल जैन, नेहा, गौरव सूद, गुरप्रीत सिंह अरनेचा, राकेश विज, मुक्ता विज, राजा नवनीत सिंह घायल, कमल बाठला, वंदना बाठला, रितू, अरविंद जैन, रमेश थापर, राजिंदर थापर, मनीषा थापर, विवेक सागर, मीना सागर, अमित खन्ना, ममता खन्ना, मिक्की, महिमा जोशी, क्वीन्स ज्वेलरी क्लेक्शन, ज्योति, अजय अरोड़ा, रोजी राजीव मेहता, रजनी, दिनेश डंडोना, मीना, मुनीष मैनी, कुलदीप बांसल, रिषी सहित बड़ी संख्या में औद्योगिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों ने शोक संदेश भेजकर भी परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की।