10 हजार किसानों के लिये तैयार होता है,लंगर,सरकार की राह देख रहे किसान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ/यूटर्न/3 सितंबर: चंडीगढ़ में किसानों का आंदोलन जारी है। सोमवार को किसानों ने अपनी मांगों के लिए विधानसभा की तरफ कूच किया था। सेक्टर 34 में हर ओर किसान और जवान नजर आए। किसान अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठे हैं तो जवान उनकी और शहर की सुरक्षा में तैनात है। सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में तो किसनों ने ट्रैक्टर और ट्रलियां लगा रखे हैं। ट्रालियों में बिस्तर लगाए हुए हैं। कोई पेड़ की छाया में तो कोई ट्रैक्टर के नीचे आराम कर रहा है। सेक्टर 34 के गुरुद्वारा साहिब में किसानों की आवाजाही लगी रही। गुरुद्वारा साहिब में किसानों ने लंगर ग्रहण किया। मेला ग्राउंड में करीब 10 हजार किसान आए हैं। उनके लिए लंगर तैयार होता है। बड़ी संखया में महिलाएं भी हैं। किसान जहां पर धरना पर बैठे हैं। उसके पास में ही गुरुद्वारा साहिब हैं। सेक्टर 34 के गुरुद्वारा साहिब में किसानों ने लंगर ग्रहण किया। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान तेजवंत सिंह गिल ने बताया कि करीब नौ हजार संगत ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। आम दिनों में करीब ढाई हजार लोगों ने लिए लंगर तैयार होता है। पंजाब से आए किसानों के कारण नौ हजार लोगों के लिए लंगर तैयार किया गया। उन्होंने बताया कि लंगर सभी के लिए हैं। रात और दिन लंगर चलता रहेगा।
—————

डॉ. बलबीर सिंह ने कपूरथला और अमृतसर में ‘ड्रग्स का उपयोग करने वाली महिलाओं के लिए वन स्टॉप इंटीग्रेटेड प्रोग्राम’ शुरू किया पायलट चरण की सफलता पर सभी जिलों में कार्यक्रम का विस्तार किया जाएगा: स्वास्थ्य मंत्री यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग और पंजाब पुलिस का संयुक्त सहयोग है

डॉ. बलबीर सिंह ने कपूरथला और अमृतसर में ‘ड्रग्स का उपयोग करने वाली महिलाओं के लिए वन स्टॉप इंटीग्रेटेड प्रोग्राम’ शुरू किया पायलट चरण की सफलता पर सभी जिलों में कार्यक्रम का विस्तार किया जाएगा: स्वास्थ्य मंत्री यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग और पंजाब पुलिस का संयुक्त सहयोग है

युद्ध नाशियां विरुद्ध’: 177वें दिन पंजाब पुलिस ने 360 जगहों पर छापेमारी की; 76 ड्रग तस्कर पकड़े गए अभियान में 61 एफआईआर दर्ज की गईं, 525 ग्राम हेरोइन बरामद ‘नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 19 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया