क्रांतिकारी किसान यूनियन ने सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर की कोठी के सामने दिया धरना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

बलविंदर आज़ाद

बरनाला 10 अक्टूबर। क्रांतिकारी किसान यूनियन पंजाब, जिला बरनाला द्वारा डी.ए.पी खाद की कमी, नकली खाद और खाद की चोरी के खिलाफ और मंडियों में किसानों की हो रही परेशानियों के संबंध में सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर की कोठी के निकट धरना दिया। इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। इसके बाद किसान मांगों संबंधी नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन राम तीर्थ सिंह मन्ना को मांग पत्र सौंपा गया। स्टेज का संचालन गुरजंट सिंह और अमरीक सिंह ने किया। इस मौके पर पवित्र सिंह लाली, जिला प्रधान, परविंदर सिंह, ब्लॉक प्रधान बरनाला, जगतार सिंह, गुरदीप सिंह दियोल, राजिंदर सिंह, तरसेम सिंह हमीदी, गुरबख्श सिंह, मनजीत राज, राम सिंह धनौला, सोमदत्त धनौला, गुरजंट सिंह धौला, महिंदर सिंह सूच, महिंदर सिंह असपाल कला, रुलदू सिंह कोटदूना, काला सिंह धौला आदि नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की नीतियां किसान-मजदूर विरोधी हैं। हर दिन नए कानून लागू कर आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया गया है, जिससे लोगों को अपने परिवार का गुजारा करना बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने मांग की कि एम.एस.पी का गारंटी कानून बनाया जाए, किसानों के कर्जे माफ किए जाएं, फसलों का सरकारी खर्चे पर बीमा किया जाए, 60 साल की उम्र पर हर किसान और उसकी पत्नी को एक हजार रुपए पेंशन दी जाए और लखीमपुर खीरी के दोषियों को सख्त सजा दी जाए। इसके अलावा, सजाएं पूरी कर चुके बंदी सिंहों और बुद्धिजीवियों को रिहा किया जाए, किसान संघर्ष के दौरान शहीद हुए किसानों के पैडिंग केस का निपटारा किया जाए और उनके परिवारों को वित्तीय सहायता व नौकरी दी जाए। इस मौके चेयरमैन राम तीर्थ सिंह नगर सुधार ट्रस्ट बरनाला ने किसान जत्थेबंदी को विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार से संबंधित मांगों को सांसद गुरमीत सिंह मीट हेयर के ध्यान में लाया जाएगा और समस्या के समाधान के लिए जल्द ही सिफारिश की जाएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान नेता और सदस्य मौजूद थे।

पंजाब पुलिस स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार, वरिष्ठ अधिकारी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे सभी फील्ड इकाइयों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला पुलिस टीमों ने लगातार दूसरे दिन भी संवेदनशील स्थानों पर तलाशी जारी रखी युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 166वें दिन 4.8 किलोग्राम हेरोइन और 4.9 लाख रुपये की नशीली दवाओं के साथ 84 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 40 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

पंजाब के चार पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक से सम्मानित किया जाएगा पंजाब के 15 पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के लिए मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की सेवाओं को मान्यता देने के लिए सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का धन्यवाद किया