watch-tv

शादी का झांसा देकर नाबालिका का कियाअपहरण 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चरणजीत सिंह चन्न

जगराओ, 17 अप्रैल :-बीते दिनों एक लड़की के घर से भागकर शादी करने के बाद उसके पिता के आत्महत्या करने की खबर की अभी स्याही भी नहीं सूखी थी कि आज एक नाबालिग छात्रा को अज्ञात व्यक्ति द्वारा शादी का झांसा देने की खबर मिली है। थाना सिटी जगराओं के प्रमुख सुरिंदर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार नजदीकी गांव जटपुरा थाना हठूर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी तीन बेटियां हैं और उसकी बीच वाली बेटी ने 12वीं की परीक्षा दी है और आजकल वह जगरांव स्थित सेंटर पर कंप्यूटर कोर्स करने जा रही है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी बेटी सुबह क्लास के लिए कंप्यूटर सेंटर गई थी लेकिन शाम को जब लड़की के पिता उसे लेने के लिए कंप्यूटर सेंटर पहुंचे तो कंप्यूटर सेंटर बंद था। लड़की के पिता ने लड़की को फोन किया, लेकिन लड़की का फोन बंद था। पिता ने कंप्यूटर सेंटर मालिकों को फोन किया तो उन्होंने बताया कि दोपहर दो बजे कंप्यूटर सेंटर बंद हो गया है। लड़की के पिता ने कंप्यूटर सेंटर खुलवाकर कैमरे चेक किए तो कैमरों से पता चला कि उनकी बेटी 12 बजे सेंटर से चली गई थी। लड़की के पिता ने संदेह जताते हुए बताया कि उनकी बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। जिस पर थाना सिटी जगराओं में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment