खन्ना : ओवरस्पीड कार ने बाइक सवार और राहगीर को मारी टक्कर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दोनों घायलों को गंभीर चोटें लगीं, कार छोड़कर चालक हो गया फरार

खन्ना 19 नवंबर। यहां समराला रोड पर एक ओवरस्पीड कार ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी। इसके बाद एक पैदल राहगीर को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला।

जानकारी के मुताबिक राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सिविल अस्पताल समराला पहुंचाया। हादसे में एक घायल की जीभ भी कट गई। गांव कलालमाजरा के रहने वाले अजीत सिंह ने बताया कि वह अपनी बाइक पर समराला से गांव वापस आ रहे थे। बरधालां के पास खन्ना की तरफ से आ रही लाल रंग की कार की रफ्तार काफी तेज थी। चालक का कंट्रोल नहीं रहा तो कार ने सीधे उसे टक्कर मारी। तभी वहां पैदल आ रहे एक मजदूर को चपेट में ले लिया। इसी बीच चालक कार छोड़कर फरार हो गया।

लोगों के अनुसार कार चालक के साथ सीट पर एक युवती भी बैठी थी। वह भी चालक के साथ ही फरार हो गई। उधर, सिविल अस्पताल समराला में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. हरप्रीत सिंह के मुताबिक बाइक सवार अजीत सिंह (32) की कलाई और बाजू पर गंभीर चोटें लगी हैं। शरीर पर चोटें भी हैं। दूसरे घायल साजन (30) को काफी चोटें हैं। उसके होंठों के साथ ही जीभ भी कट गई।

बरधालां पुलिस चौकी के प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। तब तक आरोपी चालक फरार हो गया था। कार को कब्जे में ले लिया है।

————

 

23,015 लोगों को निकाला गया, 123 राहत शिविरों में 5,416 लोगों को शरण दी गई: हरदीप सिंह मुंडियन *बाढ़ प्रभाव अपडेट: तीन और लोगों की जान गई, प्रभावित जनसंख्या बढ़कर 3.87 लाख से अधिक हुई *फसल का नुकसान 1.84 लाख हेक्टेयर से अधिक पहुंचा*

23,015 लोगों को निकाला गया, 123 राहत शिविरों में 5,416 लोगों को शरण दी गई: हरदीप सिंह मुंडियन *बाढ़ प्रभाव अपडेट: तीन और लोगों की जान गई, प्रभावित जनसंख्या बढ़कर 3.87 लाख से अधिक हुई *फसल का नुकसान 1.84 लाख हेक्टेयर से अधिक पहुंचा*

नदियों के लिए बाढ़ के मैदानों को छोड़ना ज़रूरी है – संत सीचेवाल *प्रकृति के करीब रहने से ही मिलेगी बाढ़ से राहत *पंजाब को 900 किलोमीटर मिट्टी के तटबंधों को मजबूत करने की जरूरत है* प्रत्येक ट्यूबवेल पर पांच पेड़ लगाने से 70 लाख नए पौधे जुड़ेंगे*