केजरीवाल मान के कतरेंगे पर? दो लोगों को नजर रखने भेज रहे पंजाब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर। भगवंत मान केजरीवाल की पहली पसंद थे ही नहीं। दूसरी पसंद का राज्य में स्कोप नहीं था। इसलिए सीएम की कुर्सी भगवंत मान बैठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। आम आदमी पार्टी के एक पूर्व पदाधिकारी ये बात पूरे दावे से कहते हैं। पंजाब में भगवंत मान आम आदमी पार्टी का सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अब अरविंद केजरीवाल भगवंत मान की ताकत कम करने में जुटे हैं। केजरीवाल और मान के रिश्ते अरविंद केजरीवाल के जेल जाने और लोकसभा चुनाव के लिए फंड न मिल पाने से ज्यादा बिगड़ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव के बाद इसका असर दिखने भी लगा है। केजरीवाल ने भगवंत मान पर लगाम कसना शुरू कर दिया है। इसके लिए दिल्ली से दो खास लोगों को बड़ी जिम्मेदारी देकर पंजाब भेजने की तैयारी है। इनमें एक विजय नायर हैं, जो पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के करीबी हैं। वहीं दूसरे बिभव कुमार हैं, जो अरविंद केजरीवाल के सबसे भरोसेमंद लोगों में से एक हैं। ये दोनों हाल में जेल से छूटे हैं।

गुरुग्राम की ताइक्वांडो खिलाड़ी तीन बहनों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया भारत का मान: मंत्री राव नरबीर सिंह, मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी गीता यादव, रीतू यादव और प्रिया यादव से मुलाकात कर उनकी उपलब्धियों पर दी शुभकामनाएं , तीनों बहनों का एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ है नाम दर्ज

राजकीय अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी पूरा करने के लिए जल्द भर्ती किए जाएंगे 500 डॉक्टर: आरती सिंह राव स्वास्थ्य मंत्री ने कुरुक्षेत्र में किया अस्पताल का औचक निरीक्षण निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

पंजाब ने शिक्षा, सामाजिक न्याय और बाल कल्याण में राष्ट्रीय आदर्श स्थापित किया – डॉ. बलजीत कौर” “‘एक राष्ट्र, एक छात्रवृत्ति’, उन्नत आदर्श ग्राम योजना और ऑनर किलिंग के विरुद्ध कठोर कानून के लिए प्रयास”