पेड़ो की रक्षा के प्रबल पक्षधर थे- कौटिल्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दिनेश चंद्र वर्मा

वृक्षों की सुरक्षा के प्रति हम आज जिस चिंता और जागरूकता का परिचय दे रहे हैं, कौटिल्य ने यह चिंता सैकड़ों वर्ष पूर्व व्यक्त की थी तथा अपने अर्थशास्त्र में लिखा है कि जो व्यक्ति विपत्ति के समय के अतिरिक्त यदि साधारण दशा में वृक्ष समूहों (वनों) को किसी प्रकार की क्षति पहुंचाये तो उससे न केवल क्षतिपूर्ति कराई जाये, बल्कि उसे दण्डित भी किया जाये। यथा-

द्रव्य वनन्छिदां च देवमत्ययं

च स्थापयेदन्यात्र पद् भय:। (कौटिल्य अर्थशास्त्र 2117)

वस्तुत: मौर्य युग में वृक्ष (पेड़ों), वनों एवं वन्यप्राणियों का बड़ा महत्व था। सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से उन्हें बहुत उपयोगी माना जाता था। वनों की रक्षा एवं वृद्धि का विभाग एक पृथक अमात्य के आधीन रहता था। इस अमात्य को ‘कुप्याध्यक्ष’ कहा जाता था।

इसके अधीन द्रव्यपाल तथा वन पाल आदि कर्मचारी होते थे। ये कर्मचारी वनों से विभिन्न पदार्थो को संग्रहित करते थे तथा काष्ठ से विविध सामग्री बनाने हेतु (कर्मान्तों) कारखानों का संचालन करते थे।

कौटिल्य ने इमारती लकड़ी के समुचित उपयोग के लिए किस लकड़ी से क्या वस्तु बनाई जानी चाहिए, इसका भी उल्लेख किया है। उनके अनुसार सागौन, तिनिश, धन्वन, अर्जुन, मधूक, तिलक, साल, शिशुप, अरिमेद, राजादन, शिरीष, खदिर (खैर), सरल,तालगर्ज, अश्वकर्ण, सोमवल्क, कशाभ्र, प्रियक, धव, सारादारु, आदि वृक्षों की काष्ठï ठोस, मजबूत और कठोर होती है। इस काष्ठ का प्रयोग मकान बनाने में किया जाना चाहिए। यथा-‘शाकतिनिशधन्वार्जन मधूकतिलकसाल शिशु परिमेद- राजादनशिरीष खदिर सरलताल सजश्वि कर्ण सोम – वल्कशाभ्रप्रियक धवादिस्सार दारुवर्णÓ (कौटिल्य अर्थशास्त्र 2117)

कौटिल्य ने अपने अर्थशास्त्र में बांसों, लताओं, रेशेदार वृक्षों, विभिन्न घांसों,पत्तो, फूलों,औषध- पादपों, जहरीले पौधों, विषैले जंतुओं, जंगली पक्षियों,इनकी हड्डियां और चमड़े, दांत,सींग, खुर, आदि का उल्लेख किया है तथा इनके उपयोग तक बताये हैं। कौटिल्य ने द्रव्यवन (सारदारु आदि इमारती काष्ठ के वनों को) दुर्ग यान और रथ का मूल कहा है-

द्रव्यवनं, दुर्ग कर्मणा या नरथयोश्च योनि (कौटिल्य अर्थशास्त्र 7/14)

कौटिल्य ने मनुष्यों की आजीविका तथा नगरों की रक्षा के लिए भी वनों को महत्वपूर्ण बताया है।

कौटिल्य ने जंगली पशुओं से मिलने वाली खालों का भी अपने अर्थशास्त्र में उल्लेख किया है। उन्होंने इन खालों की विशेषताओं का जिक्र करते हुए कई पशुओं की खालों को ‘रत्न’ कहा है तथा इनकी गणना मणि और मुक्ता के समतुल्य की है। कोषाध्यक्ष कीमती रत्नों के साथ इन खालों का भी संग्रह करता था।

कौटिल्य ने उन खालों को श्रेष्ठ बताया है जो नरम तथा घने बालों वाली होती हैं। कौटिल्य ने खालों का वर्गीकरण कांतनावक, प्रेयक, उत्तरपर्वतक, बिसी, महाबिसी, कालिका, चंद्रोत्तरा, सामूर, चीनसी, सामूली, खातिना, नलतुला, कपिला, और वृतपुच्छा आदि नामों से किया है।

उन्होंने इन खालों के गुण, अवगुण और उपयोग भी बताये हैं।

कौटिल्य ने कुछ वृक्षों या पेड़ों के रेशों से वस्त्र बनाने का भी उल्लेख किया है। सन के वस्त्र तो बनते ही थे, नागवृक्ष, लिकुच, वकुल और वट के रेशों से भी वस्त्र बनाये जाते थे। नागवृक्ष के रेशे पीले रंग के, लिकुच के गेहुंए रंग के, वकुल के सफेद रंग के तथा वट के मक्खन के रंग के रेशे होते थे। इन रेशों से उत्कृष्ट प्रकार के वस्त्रों को तैयार किया जाता था।

(विनायक फीचर्स)

पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में शिशु का सिर मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने जांच के आदेश दिए — बरामद सिर फोरेंसिक टीम को सौंपा गया; पुलिस जांच जारी: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह अस्पताल से कोई बच्चा गायब नहीं हुआ, हाल ही में हुई सभी बच्चों की मौत को उचित दस्तावेजों के साथ परिवारों को सौंप दिया गया: चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल चोपड़ा

धान की खरीद सीजन: पंजाब सरकार नमी को स्टैंडर्डाइज करने के लिए मंडियों में पीएयू द्वारा कैलिब्रेटेड नमी मीटर लगाएगी कृषि मंत्री खुड्डियां ने आढ़ती संघ के साथ मंत्रियों की कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की * कैबिनेट मंत्रियों ने आश्वस्त किया कि अनाज मंडियों में खरीद कार्यों के लिए सभी आवश्यक प्रबंध होंगे

तमिलनाडु की ‘मुख्यमंत्री ब्रेकफास्ट स्कीम ‘ को पंजाब में लागू करने की संभावनाएं तलाशेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत मान – चेन्नई में आयोजित समारोह के दौरान योजना के शहरी क्षेत्रों में विस्तार की शुरुआत की गई – पंजाब सरकार की जन-हितैषी नीतियों पर प्रकाश डाला – एम.के. स्टालिन की ऐतिहासिक कल्याणकारी योजनाओं की सराहना की देशवासियों को गुमराह करने के लिए ‘जुमलागिरी के उस्ताद’ की आलोचना की

पंजाब पुलिस ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित जिलों में बचाव अभियान तेज कर दिया है बाढ़ प्रभावित जिलों के एसएसपी राहत कार्यों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 178वें दिन 630 ग्राम हेरोइन के साथ 78 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार ‘नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 44 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

पंजाब पुलिस ने संभावित हत्या को नाकाम किया; दो पिस्तौल के साथ दो किशोरों सहित चार गिरफ्तार जांच से पता चला है कि गिरफ्तार लोगों के विदेशी गैंगस्टर निशान सिंह, शेरा मान और साजन मसीह से संबंध हैं: डीजीपी गौरव यादव गिरफ्तार आरोपी हत्या को अंजाम देने जा रहे थे, तभी सीआई पठानकोट टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया: एआईजी सीआई सुखमिंदर मान