उधार दिए 10 हजार न मिलने पर करियाना शॉप मालिक व पत्नी को मारी गोलियां, आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 16 नवंबर। मुल्लांपुर के प्रेम नगर में उधार दिए 10 हजार रुपए वापिस न मिलने पर गारंटर बने करियाने की दुकान चलाने वाली एक महिला और उसके पति पर एक व्यक्ति ने गोलियां चला दी। दंपति को परिवार की और से लुधियाना अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना मुल्लापुर की पुलिस ने गुड़ियां के बयान लेकर गांव हिस्सोवाल के सुरिंदर छिंदा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस द्वारा अभी इसका खुलासा न हीं किया गया है। महिला गुड़िया ने कहा कि उसने छिंदा से 10 हजार रुपए किसी जानकार को दिलाए थे। जिसके चलते वह गारंटर बनी थी। उक्त व्यक्ति ने कुछ पैसे छिंदा को लौटा दिए थे और कुछ बाकी रहते थे। उस व्यक्ति के द्वारा जब छिंदा को पैसे वापस नहीं लौटाए गए तो गुस्से में आकर छिंदा ने उसकी दुकान पर उससे बदतमीजी की। उसने अपने पति राज कुमार को बुलाया तो छिंदा ने उन दोनों पर फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार महिला गुड़िया की छाती में दो गोलियां लगी हैं। जबकि उसके पति राज कुमार यादव को एक गोली लगी है। उनका इलाज जारी है।

बलजिंदर ढिल्लों ने अमन अरोड़ा की उपस्थिति में पंजाब कृषि खाद्यान्न निगम के अध्यक्ष का पदभार संभाला • अमन अरोड़ा ने नए चेयरमैन को बधाई दी और उन्हें सीएम मान के ‘रंगला पंजाब’ के विजन को साकार करने के लिए पूरे जोश के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया

गुरुग्राम की ताइक्वांडो खिलाड़ी तीन बहनों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया भारत का मान: मंत्री राव नरबीर सिंह, मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी गीता यादव, रीतू यादव और प्रिया यादव से मुलाकात कर उनकी उपलब्धियों पर दी शुभकामनाएं , तीनों बहनों का एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ है नाम दर्ज

राजकीय अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी पूरा करने के लिए जल्द भर्ती किए जाएंगे 500 डॉक्टर: आरती सिंह राव स्वास्थ्य मंत्री ने कुरुक्षेत्र में किया अस्पताल का औचक निरीक्षण निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

पंजाब ने शिक्षा, सामाजिक न्याय और बाल कल्याण में राष्ट्रीय आदर्श स्थापित किया – डॉ. बलजीत कौर” “‘एक राष्ट्र, एक छात्रवृत्ति’, उन्नत आदर्श ग्राम योजना और ऑनर किलिंग के विरुद्ध कठोर कानून के लिए प्रयास”