करण शर्मा के ब्राह्मण भलाई बोर्ड पंजाब के मेंबर नियुक्त

"करण शर्मा को मिली ब्राह्मण भलाई बोर्ड की जिम्मेदारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सूबे के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा और आप के जिला प्रधान जतिंदर खंगूड़ा ने दी बधाई

लुधियाना-19 अगस्त। पंजाब सरकार द्वारा ब्राह्मण भलाई बोर्ड पंजाब का मेंबर करण शर्मा को नियुक्त किया गया है। लुधियाना के सर्किट हाउस में सूबे के इंडस्ट्री और पॉवरकॉम मंत्री संजीव अरोड़ा और आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान जतिंदर खंगूड़ा की खास मौजूदगी रही। इस दौरान मंत्री अरोड़ा और जिला प्रधान खंगूड़ा ने उनको बधाई दी।
बोर्ड के नवनियुक्त मेम्बर करण शर्मा ने कहा कि वह आप पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान के आभारी हैं। जिन्होंने उन पर यकीन करते हुए यह जिम्मेदांरी सौपी। वह उसे पूरी ईमानदारी और लगन के साथ निभाएंगे। वह पहले भी ब्राह्मण समाज के सुधार के लिए कार्य करते आए है, जो आगे भी जारी रखेंगे।