कंगना थप्पडक़ांड की आरोपी की चांदी, पार्टी का ऐलान-गिफट करेंगे सोने की अंगूठी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना/यूटर्न /11 जून: कंगना रनौत का थप्पड़ विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा। एक तरफ कुछ लोग कंगना के सपोर्ट में उतरकर हिंसा का विरोध कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कंगना को चांटा मारने वाली सीआईएसएफ महिला जवान के सपोर्टर्स भी बढ़ते जा रहे हैं। कुलविंदर कौर अब कुछ लोगों के लिए रियल लाइफ हीरो बन गई हैं, वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने कंगना को चांटा जड़ दिया है। बता दें, कंगना रनौत अपने बयान की वजह से कई लोगों को नाराज कर देती हैं। जहां कुछ लोग उन्हें उनके बेबाक अंदाज के लिए पसंद करते हैं, तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो एक्ट्रेस की इस आदत की वजह से उनसे नफरत कर बैठे हैं।
ये पार्टी देगी कंगना को थप्पड़ मारने वाली महिला को अंगूठी
किसान आंदोलन के दौरान कंगना ने जो कुछ कहा था उससे बस कुलविंदर कौर ही कंगना से नाराज नहीं हैं बल्कि देश की एक बड़ी संखया ये मामला गरमाने के बाद एक्ट्रेस का विरोध कर रही है। इसका सीधा फायदा कुलविंदर कौर को पहुंच रहा है। हाल ही में सिंगर विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि अगर इस महिला जवान को नौकरी से निकाला जाता है तो वो उन्हें खुद नई नौकरी दिलवाएंगे। विशाल के बाद अब कुलविंदर कौर के नए शुभचिंतक सामने आ गए हैं। अब एक पार्टी ने एक्ट्रेस पर हाथ उठाने वाली इस महिला को तोहफे में सोने की अंगूठी देने की बात की है।
अंगूठी से होगा सममान
थानथाई पेरियार द्रविड़ कडग़म’ नाम की पार्टी ने ऐलान किया है कि वो आरोपी सीआईएसएफ जवान को सोने की अंगूठी भेजने का निर्णय कर चुके हैं। ये एक खास रिंग होगी जिसमें पेरियार की तस्वीर भी होगी। इस 8 ग्राम की सोने की अंगूठी को कुलविंदर कौर के घर पर भेजा जाएगा। दरअसल, पार्टी इस बात से इमप्रेस है कि किस तरह कुलविंदर कौर किसानों के लिए खड़ी हुई हैं। ऐसे में वो इस अंगूठी के साथ उनका समान करना चाहते हैं।
सोने की अंगूठी संग भेजे जाएंगे खास तोहफे
पार्टी का कहना है कि पहले कुलविंदर कौर के घर पर कुरियर जाएगा। अगर वो इसे एक्सेप्ट करती हैं तो ठीक है ,नहीं तो पार्टी के किसी सदस्य को ट्रेन या फलाइट से उनके घर भेजा जाएगा और वो इस अंगूठी के साथ उस महिला को पेरियार की कुछ किताबें भी गिफट करेगा। यानी अब सीआईएसएफ महिला जवान को काफी बड़े लोगों का सपोर्ट मिल रहा है।
——————

मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में औद्योगिक क्रांति लाने के लिए 24 क्षेत्रवार समितियों का गठन किया 2022 से पहले का दौर जबरन वसूली का था, जिससे उद्योगों को पंजाब छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा: केजरीवाल कहा कि पंजाब को सर्वश्रेष्ठ औद्योगिक गंतव्य बनाने के लिए समिति के 99% निर्णयों को लागू किया जाएगा पंजाब देश के लिए आदर्श बना रहेगा: मुख्यमंत्री पंजाब तेजी से औद्योगिक विकास में अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है।

भारत निर्वाचन आयोग ने पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों, मतगणना कर्मियों, माइक्रो ऑब्जर्वर और अन्य अधिकारियों के पारिश्रमिक में वृद्धि की: सिबिन सी उप जिला शिक्षा अधिकारियों, सीएपीएफ कर्मियों, सेक्टर अधिकारियों के मानदेय में वृद्धि