काला पानी का मोर्चा: बुड्ढा दरिया में गंदे पानी को गिरने से रोकने के लिए प्रदर्शन, पुलिस के साथ धक्का मुक्की,कईयों की दसतारें उतरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना/यूटर्न/3दिसंंबर: काले पानी दा मोर्चा के बैनर तले पर्यावरण प्रेमी लुधियाना में बुड्ढा दरिया में गिर रहे गंदे पानी को रोकने के लिए मंगलवार को फिरोजपुर रोड एवं ताजपुर रोड पर जुटे। लोगों ने फिरोजपुर रोड पर ट्रैफिक को जाम कर दिया तो पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट करवा दिया। इस दौरान लोगों की पुलिस के साथ तीखी नोकझोक भी हुई। पुलिस ने सौ से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा ताजपुर रोड पर भी निहंग सिंह पहुंचे थे, उनकी भी पुलिस से बहस हुई, धक्का मुक्की भी हुई। इस दौरान कई लोगों की दस्तारें भी उतर गई। ताजपुर रोड पर भी लोगों ने धरना लगाया है। शहर में इस आंदोलन को लेकर स्थिति तनावपूर्ण है। डीसीपी शुभम अग्रवाल का कहना है कि कानून व्यवस्था को भंग करने वालों को हिरासत में लिया जा रहा है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। किसी को भी कानून तोडऩे की इजाजत नहीं दी जाएगी। काले पानी दा मोर्चा के जसकीरत सिंह का कहना है कि आज के एक्शन से साफ हो गया है कि सरकार पर्यावरण सुधारने को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के कारण मानव जीवन पर असर हो रहा है। लोगों को बेहतर वातावरण देने के लिए यह लड़ाई लंबी चलेगी। संगठन बुड्ढा दरिया में प्रदूषण को लेकर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने में कामयाब रहा है। धक्का मुक्की में सीआईए 3 के इंचार्ज नवदीप के सिर पर चोट लग गई। पुलिस ने अब तक 150 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है।
—————

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हरियाणा को नशा मुक्त करना सरकार का कृतसंकल्प – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पांच वर्षों में नशा मुक्त भारत अभियान बना जागरूकता और सामाजिक भागीदारी का जन आंदोलन युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति, नशे से दूर रखकर रचनात्मक कार्यों में लगाना ही राष्ट्र की प्रगति का मंत्र मुख्यमंत्री की अपील, माता-पिता बच्चों को समय दें, उनका मार्गदर्शन करें ताकि बच्चे रास्ता न भटकें

जिला जनसंपर्क अधिकारी कार्यालयअमृतसर कैबिनेट मंत्री ईटीओ ने 18 पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे आप सरकार ने अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में लगभग 55,000 युवाओं को नौकरियां प्रदान की हैं कहा कि नियुक्तियां बिना किसी भेदभाव और पारदर्शी तरीके से की गई हैं।