watch-tv

पंजाब : ईडी केस में पूर्व मंत्री आशु की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई 14 दिन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

अब 5 सितंबर को होनी है दोबारा पेशी दो हजार करोड़ के घोटाले का मामला

जालंधर, 23 अगस्त। लुधियाना वेस्ट से विधायक और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे भारत भूषण आशु का कानूनी-संकट कम नहीं हो रहा। दो हजार करोड़ रुपये के फूड-सप्लाई घोटाले में आरोपी आशु को एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट यानि ईडी ने एक अगस्त को गिरफ्तार किया था।

जानकारी के मुताबिक दस दिन का रिमांड खत्म होने के बाद आशु 14 दिन की न्यायिक हिरासत में थे। शुक्रवार को उन्हें दोबारा यहां कोर्ट में पेश किया गया था। अदलात ने 14 दिनों के लिए उनकी न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया। अब 5 सितंबर को दोबारा उनको कोर्ट में पेश किया जाना है। आशु एक अगस्त की सुबह यहां ईडी कार्यालय पहुंचे थे। जालंधर ईडी ऑफिस में उनसे शाम तक लगातार पूछताछ की गई थी। जिसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया था।

गौरतलब है कि ईडी ने पूर्व मंत्री आशु के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया था।

पंजाब की कांग्रेस सरकार में आशु जब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री थे, तब उन पर करीब 2 हजार करोड़ रुपए के टेंडरों में घोटाले का आरोप लगा था। पंजाब की मंडियों में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन के टेंडरों में बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आई थी। इसके बाद तलाशी के दौरान ईडी को करीब डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति के दस्तावेज मिले थे। इस दौरान करीब 30 लाख रुपए भी जब्त किए थे।

यह मामला पहले पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से उठाया गया था। इस मामले में विजिलेंस कोर्ट में चालान भी पेश कर चुकी है। इसके बाद इस मामले से जुड़े दस्तावेज ईडी ने मांगे थे और मामले की जांच अपने स्तर पर शुरू की थी।

———-

Leave a Comment