फाइटर ट्रेनिंग टेस्ट पास करके पूरे भारत में पहला स्थान हासिल किया
चरणजीत सिंह चन्न
जगरांव 19 फरवरी। जगरांव के साथ पंजाब और देश का नाम 23 वर्षीय फ्लाइंग अफसर हरजोत सिंह ने रोशन किया है। वह फाइटर ट्रेनिंग टेस्ट पास करके पूरे भारत में पहला स्थान हासिल किया है।
पंजाब के कपूरथला के इस युवक ने जहां अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है वही यह पंजाब के लिए भी गर्व की बात है। जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले ही हरजोत सिंह एनडीए टेस्ट पास करने के बाद उनका चयन हो गया। जिसके बाद उन्होंने करीब चार साल की ट्रेनिंग पूरी की और फिर एयर फोर्स अकादमी में प्रशिक्षण लिया। हाल ही में कर्नाटक में फाइटर ट्रेनिंग करते हुए उन्होंने पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे पंजाब का नाम रोशन किया है। इसके बाद उन्हें भारत के सबसे उन्नत विमान राफेल को उड़ाने का मौका मिलेगा।
अगर बात करें तो राफेल विमान भारत का सबसे महत्वपूर्ण विमान है, जिसे संचालित करने के लिए बहुत बड़ी प्रतिस्पर्धाओं से गुजरना पड़ता है। पंजाब का बेटा इस प्रतियोगिता में पूरे भारत में प्रथम आया, जिससे पूरे पंजाब को गर्व हुआ। आने वाले दिनों में हरजोत जल्द ही पश्चिम बंगाल से राफेल उड़ाएंगे।
अपने ननिहाल जगरांव में अपने मामा कुलवंत सिंह व अन्य रिश्तेदारों के यहां पहुंचे फ्लाइंग ऑफिसर हरजोत सिंह का जगराओं के गणमान्य लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और बधाई दी। फ्लाइंग अफसर हरजोत सिंह ने बताया कि जब वे छोटे थे तो जगरांव के मुख्य बाजार कुक्कड़ गली में खेला करते थे। उन्होंने यह सफलता केवल इसलिए हासिल की क्योंकि उनके शिक्षकों, माता-पिता और मामा ने उन्हें प्रेरित किया।
————-