watch-tv

जालंधर पुलिस ने सरगना समेत नशा तस्करी गैंग के चार मेंबर 10 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पुलिस ने फिरोजपुर के ही नामी तस्कर छिंदा को काबू किया था, अब तक 11 किलो हेरोइन जब्त

जालंधर 16 सितंबर। यहां सिटी पुलिस को बड़ी ने फिरोजपुर के चार नशा तस्करों को काबू किया है। इनसे करीब दस किलो हेरोइन भी बरामद की गई। डीजीपी गौरव यादव ने खुद यह अहम जानकारी शेयर की।

जानकारी के मुताबिक फिलहाल सरगना समेत गिरप्तार चारों आरोपियों से जालंधर सिटी का सीआईए स्टाफ पूछताछ कर रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने हेरोइन बॉर्डर पार से मंगवाई थी। बॉर्डर पर आरोपी किस नशा तस्कर के लिंक में थे, इसे लेकर पूछताछ जारी है। यहां गौरतलब है कि पुलिस ने नशा तस्करों के नेटवर्क की भनक लगने के बाद सबसे पहले 9 सितंबर को फिरोजपुर के कुख्यात नशा तस्कर छिंदा सिंह निवासी गांव भंगोवाला को गिरफ्तार किया था।

बताते हैं कि छिंदा से पूछताछ के बाद पुलिस ने फिरोजपुर के हरजिंदर पाल सिंह, वीर सिंह, सुरमुख सिंह और मलूक सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपियों की गिरफ्तारी रविवार को हुई। आरोपियों से पुलिस ने दस किलो हेरोइन तो बरामद कर ली है। जबकि एक किलो हेरोइन पुलिस ने 9 सितंबर को सिटी के पॉश एरिया ग्रीन मॉडल टाउन से बरामद की थी। अभी तक केस में 11 किलो हेरोइन की रिकवरी हो चुकी है। पुलिस ने अब इस मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। ————

 

Leave a Comment