watch-tv

सलमान खान के घर पर फायरिंग का जालंधर कुनैक्षन,शूटर के पिता ने किया खुलासा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

(पंजाब/यूटर्न 17 अप्रैल): मेरा बेटा तो जालंधर में मजदूरी करता है,वह मुबई कैसे पहुंच गया और कुखयात गैंगस्टर लारैंस के लिये काम करने लगा,यह उसे नही पता है। यह कहना था कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर के पिता का। जिस कारण अब इस मामले में जालंधर का कुनैक्षन भी जुड गया है और अब पुलिस शूटर के आस पास व दोस्तों पर भी नजर रख रही है,बहुत जल्द कई और गिरफतारियां होने की भी उमींद जताई जा रही है। ज्ञात रहे कि मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने बिहार के पश्चिम चंपारण के रहने वाले सागर पाल (21) और गुजरात के रहने वाले विक्की गुप्ता (24) को दबोच लिया है। सागर पाल के पिता जोगिंदर शाह ने कहा-उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिली कि उनका बेटा सलमान खाने के घर फायरिंग करके आया है। मैं खुद हैरान हूं कि वह जालंधर के बजाये मुंबई कैसे पहुंच गया। वह पिछले काफी समय से जालंधर में ही मजदूरी कर रहा था। यहां वह किससे मिला, किससे नहीं, उस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। सागर के परिवार से मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस की टीम ने पूछताछ की है। सागर के परिवार के किसी भी सदस्य की गिरफतारी नहीं हुई। पुलिस जांच में ये भी पता चला है कि सागर का पूरा परिवार मजदूर है। मजदूरी करके ही पूरे परिवार का गुजारा होता है। जोगिंदर शाह का बयान सामने आने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने जालंधर पुलिस से संपर्क साधा है। हालांकि इसे लेकर किसी भी अधिकारी ने कोई बयान नहीं दिया है, क्योंकि मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्रों से पता चला है कि सागर पहले जालंधर में ही था। जालंधर में ही वह किसी तीसरे व्यक्ति के जरिए लॉरेंस गैंग के टच में आया। इसलिए मुंबई पुलिस इस मामले में जालंधर से जानकारी जुटा रही है।
गौरतलब है कि दोनों आरोपी सलमान खान के पनवेल फार्म हाऊस से 10 किलोमीटर की दूरी ही रुके हुए थे। ऐसे में यह सवाल भी खड़ा होता है कि क्या वे फॉर्म हाउस को ही टारगेट करना चाहते थे। पुलिस ने दलील दी कि यह एक इंटरनेशनल रैकेट है और इनका बिहार और गुजरात से भी कनेक्शन है। हम अपनी जांच का दायरा हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार और गुजरात तक बढ़ाना चाहते हैं। इसके अलावा पुलिस ने कोर्ट में लॉरेंस के भाई अनमोल के फेसबुक पोस्ट और सलमान खान के ऊपर हुए पुराने हमलों का भी जिक्र किया।
—————-

Leave a Comment