जगरांव : जोधां के सहोली गांव में घर पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी काबू, एक फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रदात को अंजाम देने कार से आए थे चार बदमाश, गोली मारकर भागे

जगरांव,,, 16 सितंबर। जोधा के सहोली गांव में शनिवार रात कार सवार चार बदमाशों ने घर पर फायरिंग कर दी थी। हमलावर मौके से फरार हो गए थे। इनमें से तीन काबू कर लिए गए।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित की शिकायत पर आनन फानन मौके पर पहुंची ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। पीड़ित अमरीक सिंह ने बताया था कि वह अपने घर पर थे। इस दौरान एक कार उनके घर के बाहर रुकी। कार में सवार चार बदमाशों में से तीन युवक उतरे। जब वह दरवाजे की एक तरफ से देख रहे थे, तब बदमाशों ने उनके घर की तरफ फायर कर दिया।
डीएसपी दाखा वरिंदर सिंह खोसा के अनुसार, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन अज्ञात समेत चार आरोपियों पर मामला दर्ज कर आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ लकी को गिरफ्तार कर लिया था। जो गांव तुगल सुधार का रहने वाला है। पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी से पूछताछ के बाद अर्शदीप सिंह उर्फ लंबी निवासी अकालगढ़, जगजीत सिंह उर्फ सन्नी निवासी अकालगढ़ व गुरजंट सिंह गोल्डी निवासी अकालगढ़ को नामजद कर लिया। पुलिस ने चार में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चौथा आरोपी गुरजंट सिंह फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात के समय इस्तेमाल की कार, तलवार व खंडा बरामद कर लिया।

Leave a Comment