निशक्तजनों के बीच अपना जन्मदिन मनाना सौभाग्य की बात= योगेश तिवारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

अजीत सिंह राजपूत ब्यूरो बेमेतरा

बेमेतरा 28 May : शहीद स्मारक भवन भवन में सोमवार को प्रतिभावान निशक्तजनों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा नेता योगेश तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। राज्य स्तरीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में दिव्यांगों ने ट्राई साइकिल में क्रिकेट खेली। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने प्रतिभावान निशक्तजनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर निशक्तजनों को ट्राई साइकिल का भी वितरण किया गया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, दयालदास बघेल, सांसद सुनील सोनी, पश्चिम विधायक मोतीलाल साहू, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, पंडित अशोक चतुर्वेदी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। यह आयोजन भाजपा नेता योगेश तिवारी के जन्मदिन पर अवसर पर आयोजित हुआ। वरिष्ठ नेताओं सहित पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओ ने आयोजन में शामिल होकर भाजपा नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा नेता तिवारी ने निशक्तजनों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।

जन सरोकार का कार्य करने वाले लोगों को हमेशा याद रखा जाता है

कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग अपने जीवनकाल में जन सरोकार का कार्य करते हैं, उनके जाने के बाद भी लोग उन्हें याद करते हैं। उन्ही का जीवन जो है सही मायने में जीवन है। भाजपा नेता ने कहा कि निशक्तजनों के बीच अपना जन्मदिन मनाने का जो सौभाग्य मिला है। ये मेरे जीवनकाल में बेहद खुशी का क्षण है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रायपुर जयंती भाई पटेल, रविंद्र सिंह, आशु चंद्रवंशी,  सूरज, प्रदीप साहू, गौतम शर्मा, पंकज शर्मा, विदित शर्मा आदि उपस्थित थे।

गरीब व शोषित की मदद के लिए हर समय तैयार

कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल ने योगेश तिवारी की सराहना करते हुए कहा कि कि वे गरीब व शोषित की हर समय मदद के लिए तैयार रहते हैं। वर्तमान में अपने जन्मदिन के अवसर पर निशक्त जनों को ट्राई साइकिल का वितरण करना सराहनीय पहल है। इस तरह के आयोजन जरूरी है, जो आम जनता को समर्पित है।

राष्ट्रीय खाद्यान्न संकट में, 4 लाख एकड़ जमीन जलमग्न, गुरमीत खुडियां ने केंद्र से तत्काल राहत की मांग की • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ अमृतसर, गुरदासपुर और कपूरथला जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। • खुदियां कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विनाशकारी प्रभाव को प्रदर्शित करता है • बाढ़ के विनाशकारी प्रभाव से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर वित्तीय पैकेज और प्रभावित किसानों को सहायता देने के लिए बढ़े हुए मुआवजे की मांग की गई।