सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दौलत सिंह वाला, में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जीरकपुर 06 March : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल दौलत सिंह वाला, ज़िला मोहाली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में ‘पुकार’ एनजीओ से शिवानी और उनकी सहयोगी कुमुद ने विशेष रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम का प्रारंभ शालिनी सिंगला ने किया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पृष्ठभूमि और उसके महत्व पर प्रकाश डाला और महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। हरप्रीत कौर ने महिला सशक्तिकरण पर स्वरचित खूबसूरत कविता सुनाई। गुरप्रीत कौर ने परिवार में और समाज में महिलाओं के योगदान पर अपना प्रकाश डाला।

महकप्रीत कौर ने अपनी खूबसूरत आवाज़ में महिला दिवस पर गीत प्रस्तुत किया। पायल भारद्वाज ने कहा कि महिलाओं को कभी भी अपने आप को कम नहीं आँकना चाहिए और सदा आत्मविश्वास से आगे बढ़ना चाहिए।

‘पुकार’ एनजीओ से शिवानी

ने बताया कि इस साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का थीम “एक्सीलरेट एक्शन” अर्थात तेज़ी से कार्य करना” है।उन्होंने महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा को रोकने, कठोर कानून बनाने, महिलाओं को जागरूक करने,पीड़ितों को मज़बूत करने, शिक्षित व स्वाभिमानी बनाने जैसी सभी बातों की ओर शीघ्रतिशीघ्र तेज़ी से कदम उठाने पर ज़ोर दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सुनील बहल ने जीवन में हर क्षेत्र में महिलाओं के बढ़ते कदमों की सराहना की और उन्हें हर सम्मान और अवसर प्रदान करने पर बल दिया। तनु गोयल, पंजाबी अध्यापिका,सरकारी मिडिल स्कूल,जीरकपुर ने कहा कि शिक्षा ही महिलाओं को सशक्त बनाने का सबसे महत्वपूर्ण साधन है।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि शिवानी ने मिड डे मील महिलाओं तथा सभी चतुर्थ कर्मचारियों को कंबल भेंट किए। सभी को स्नेक्स और बाद में बढ़िया लंच भी दिया गया। मुख्य अतिथि तथा सभी महिला अध्यापकों को उपहार भी प्रदान किए गए।

Leave a Comment