watch-tv

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हुई रोचक बातें,आखिरी तीर भी चलाया,बसपा नेता तो पहुंच गई मुनीश तिवारी की पत्रकार वार्ता में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब/यूटर्न /30 मई: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बडे बडे नेताओं ने आखिरी तीर जब चलाया तो कई रौचक बातें हो गई। सबसे पहले बात करते है तो चंडीगढ़ में गुरुवार को कांग्रेस उंमीदवार मनीष तिवारी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बसपा उंमीदवार डॉ. रितु सिंह अचानक पहुंच गई। रितु सिंह ने कांग्रेस उंमीदवार से पूछा कि पंजाब में कांग्रेस आम आदमी पार्टी से लड़ रही है और चंडीगढ़ में गठबंधन है। यह गठबंधन नहीं ठगबंधन है। डॉ. रितु सिंह ने मनीष तिवारी से कांग्रेस के 10 वर्षों के किए कामों के बारे में जानकारी मांगी। मनीष तिवारी ने उनके पूछे सवालों के जवाब दिए। मनीष तिवारी ने कहा कि यह पंडित जवाहर लाल नेहरू के सपनों का शहर है। कांग्रेस ने बहुत काम किए है। आज संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है।
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पंजाब से अपील
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब के मतदाताओं से अपील की है कि वे प्रेम, शांति, भाईचारे और सद्भाव को एक मौका दें। उन्होंने इस बाबत एक चि_ी लिखी है पूर्व पीएम ने कहा कि केवल कांग्रेस ही विकासोन्मुख प्रगतिशील भविष्य सुनिश्चित कर सकती है, जहां लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की जाएगी। मनमोहन सिंह ने कहा कि पंजाबी विकास और समावेशी प्रगति के लिए वोट करें। मोदी पर निशाना साधते हुए पूर्व पीएम ने कहा कि सार्वजनिक चर्चा की गरिमा और प्रधानमंत्री पद की गंभीरता को कम करने वाले नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं। मनमोहन सिहं ने लिखा कि मोदी सरकार ने किसानों को अपमानित किया। अपने पत्र में पूर्व पीएम ने लिखा कि पिछले दस सालों में भाजपा सरकार ने पंजाब, पंजाबियों और पंजाबियत को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 750 किसान, जिनमें से ज्यादातर पंजाब से थे, दिल्ली की सीमाओं पर महीनों तक लगातार इंतजार करते हुए शहीद हो गए। जैसे लाठियां और रबर की गोलियां पर्याप्त नहीं थीं, प्रधानमंत्री ने संसद के पटल पर किसानों को आंदोलनजीवी और परजीवी कहकर मौखिक रूप से हमला किया। उनकी एकमात्र मांग उनसे परामर्श के बिना उन पर थोपे गए तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की थी।
पीएम मोदी: गठबंधन को चेतावनी -मेरी चुप्पी को कमजोरी न समझें,
हर समय चुनावी धारा में बहने वाले व अपने कटीले भाषणों के लिये जाने जाते प्रधानमंत्री मोदी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पीएम नरेंद्र मोदी होशियारपुर में पहुंचे। रामलीला ग्राउंड में वे इंडी गठबंधन पर खूब बरसे। मोदी ने कहा कि मैं अभी चुप बैठा हूं, जिस दिन मोदी मुंह खोलेगा तुमहारी सात पीढ़ी का हिसाब निकाल कर बाहर रख देगा। मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग मुझे नई-नई गालियां देते हैं। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में डबल पीएचडी कर लिया है। अब आम आदमी पार्टी भी इसमें जुड़ गई है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार करने में 70 साल लगे लेकिन आप वाले तो जन्म से ही भ्रष्टाचारी पैदा हुए हैं। चुनाव में इन्होंने नशे को लेकर भाषण दे देकर पंजाब को बदनाम कर दिया और सरकार बनते ही नशे को ही अपनी कमाई का साथी बना लिया। पंजाब में खेती और उद्योग को बर्बाद कर दिया। नारी उत्पीडऩ में भी यह सबसे आगे हैं। मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले वीरों का अपमान करते हैं। इन्होंने जनरल बिपिन रावत को गली का गुंडा कहा था। यह सेना का अपमान था। कांग्रेस राज में सेना को कमजोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। तेजस फाइटर प्लेन के प्रोजेक्ट को ठंडा बस्ते में डाल दिया था। मोदी ने कहा कि सेना 26 जनवरी में परेड के लिए नहीं दुश्मन से लड़ाई के लिए तैयार की जाती है। मुझे गालियां दो लेकिन देश की सेना का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करूंगा।
————-

Leave a Comment