इंटर स्टेट अफीम तस्करी का भंडाफोड,पहली बार मगरमच्छ पकडा पुलिस ने 2 तस्कर गिरफतार, 42 खातों से 1.86 करोड़ का ट्रांजेक्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब/यूटर्न/28 जून: पंजाब पुलिस के हाथ पहली बार ड्रग तस्करों का मगरमच्छ हाथ लगा है,पुलिस ने इंटरस्टेट नशा तस्करी का भंडाफोड करते हुए दावा किया कि इसे झारखंड से आपरेट किया जा रहा था। पुलिस को जहां सरगना को काबू करने में सफलता मिली वहीं पुलिस ने दशक की सबसे बडी अफीम तस्करी में 66 किलो अफीम बरामद की है। इतना ही नही पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफतार कर पूछताछ की तो 42 बैंक खातों से पुलिस को 1.86 करोड की ड्रग मन्नी भी मिली है। पुलिस ने एक दिन पहले 2 तस्करों को भी गिरफतार किया था। इस मामले में पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए अब 42 बैंक खातों तक पहुंच बनाई है। इन खातों से 1.86 करोड़ रुपए के वित्तीय लेन-देन सामने आए। फिलहाल पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर अगले और पिछले लिंक की जांच में जुटी है।
महानिदेशक पंजाब (डीजीपी) गौरव यादव ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि फाजिल्का पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। तस्करों के एक बड़े गिरोह को तोडऩे में सफलता हासिल की गई है। फाजिल्का पुलिस ने शुरुआत में स्विफट कार में सवार दो तस्करों सुखजाद सिंह और जगराज सिंह को पकडऩे में सफलता हासिल की, जबकि उनका साथी तरसेम सिंह भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने दोनों आरोपियों से 66 किलो अफीम और 40 हजार रुपए की ड्रग मनी भी जब्त की है। जांच में पता चला है कि यह पूरा नेटवर्क झारखंड से संचालित हो रहा था। यह कार्रवाई सिर्फ अफीम बरामदगी तक सीमित नहीं रही, पुलिस ने इसमें ड्रग मनी भी जब्त करने में सफलता हासिल की है।
42 खातों में बांटे जा रहे थे पैसे
डीजीपी पंजाब ने बताया कि गिरफतार दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। बरामदगी के दौरान वित्तीय लेन-देन की बारीकी से जांच की गई। अब पुलिस की जांच में 42 बैंक खाते सामने आए हैं। जिसके बाद पता चला कि आरोपी 42 खातों में पैसे ट्रांसफर कर रहे थे। जब इन 42 बैंक खातों की तलाशी ली गई तो 1.86 करोड़ रुपए के वित्तीय लेन-देन सामने आए। पुलिस इन खातों की और बारीकी से जांच कर रही है। जल्द ही पुलिस इस पूरे मामले में आगे-पीछे के लिंकेज का पता लगाएगी और कुछ और गिरफतारियां भी करेगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।
—————

जोगा सिंह की गिरफ्तारी से 2015 के ड्रग रैकेट के और दोषियों का पर्दाफाश होने की उम्मीद: हरपाल सिंह चीमा उन्होंने कहा कि दोषियों के अकाली दल और कांग्रेस के साथ कथित राजनीतिक संबंधों के कारण मामले में एक दशक से अधिक समय तक देरी हुई। ‘युद्ध नाशियां विरुद्ध’ अभियान: अब तक 16,062 एनडीपीएस मामले, 25,177 गिरफ्तारियां, प्रमुख नशीली दवाओं की बरामदगी

जोगा सिंह की गिरफ्तारी से 2015 के ड्रग रैकेट के और दोषियों का पर्दाफाश होने की उम्मीद: हरपाल सिंह चीमा उन्होंने कहा कि दोषियों के अकाली दल और कांग्रेस के साथ कथित राजनीतिक संबंधों के कारण मामले में एक दशक से अधिक समय तक देरी हुई। ‘युद्ध नाशियां विरुद्ध’ अभियान: अब तक 16,062 एनडीपीएस मामले, 25,177 गिरफ्तारियां, प्रमुख नशीली दवाओं की बरामदगी

रक्षा बंधन उपहार: 435 आंगनबाडी सहायिकाओं को आंगनबाडी कार्यकर्ताओं में पदोन्नति – डॉ. बलजीत कौर 10वीं पास और 10 साल के अनुभव वाली आंगनवाड़ी सहायिकाओं को जल्द ही पदोन्नत किया जाएगा – कैबिनेट मंत्री 5,000 आंगनवाड़ी सहायकों और कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया सितंबर में शुरू होगी