लुधियाना, 23 सितंबर। नोबल फाउंडेशन संस्था द्वारा मां शारदा विद्यापीठ के नाम से कई ब्रांचेज चलाकर हजारों जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की जा रही है। शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को बैठने के लिए मैट्स की आवश्यकता होती है। इनर व्हील क्लब लुधियाना मिडटाउन संस्था के मेंबर्स की ओर से संस्था के विद्यार्थियों को मैट्स डोनेट किए गए।
क्लब के मेंबर्स द्वारा नोबल फाउंडेशन संस्था को यह भी आश्वासन दिया गया कि वह संस्था के साथ ऐसे ही जुड़े रहकर भविष्य में ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद बच्चों को आवश्यक वस्तुएं प्रदान करते रहेंगे। क्लब की प्रधान श्रीमती निशा शर्मा ने नोबल फाउंडेशन संस्था द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा कि संस्था के साथ इनर व्हील क्लब पिछले कई वर्षों से जुड़ा है। प्रत्येक वर्ष संस्था का एक नया प्रोजेक्ट उन्हें चकित कर देता है। संस्था द्वारा चलाए जा रहे पिग्गी बैंक और बैंक खाता प्रोजेक्ट से संस्था अपने आप में ही बाकी विद्यालयों से अद्भुत हो जाती है। इसका श्रेय उन्होंने नोबल फाउंडेशन संस्था के फाउंडर राजेंद्र शर्मा को दिया।
———–