watch-tv

इनेलो-बसपा गठबंधन के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, प्रत्याशी कई बड़े चेहरे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रानियां से अभय के छोटे बेटे को टिकट बहादुरगढ़ से नफे राठी की पत्नी प्रत्याशी

चंडीगढ़ 1 सितंबर। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के चलते सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रविवार शाम इनेलो-बसपा गठबंधन ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इनेलो की तरफ से जारी लिस्ट में 7 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाले नाम शीला राठी का है। वह इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की पत्नी हैं। कुछ महीने पहले नफे सिंह राठी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला के छोटे बेटे अर्जुन चौटाला को रानियां से उम्मीदवार बनाया गया है। 2019 के चुनाव में यहां से उनके दादा रणजीत सिंह चौटाला निर्दलीय विधायक बने थे। अर्जुन इनेलो की यूथ विंग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष हैं। उन्होंने 2019 में कुरुक्षेत्र सीट से चुनाव लड़ा था और हार मिली थी।

जबकि कलायत सीट से रामपाल माजरा को टिकट दिया गया है। माजरा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह यहां से 3 बार विधायक रहे चुके हैं। उमेद लोहान को नारनौंद से उम्मीदवार बनाया गया है। वह चौटाला परिवार से बरसों से जुड़े हैं। चौटाला परिवार में फूट के बाद वह JJP के साथ चले गए थे। जजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 2019 में बाहर कर दिया। इसके बाद कांग्रेस में शामिल हुए। अभय चौटाला के कहने पर दोबारा इनेलो के साथ आ गए। उनकी अभय चौटाला के करीबियों में गिनती होती है।

इसी तरह, शेर सिंह बड़शामी को लाडवा से उम्मीदवार बनाया है। वह याहं से विधायक भी रह चुके हैं। JBT भर्ती घोटाले में पूर्व सीएम ओपी चौटाला के साथ बड़शामी को 10 साल की सजा हुई थी। करीब साढ़े चार साल पहले उन्हें मेडिकल ग्राउंड पर जमानत मिल गई। इससे पहले, इनेलो-बसपा गठबंधन की पहली लिस्ट में 4 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। बसपा की तरफ से जारी लिस्ट में जगाधरी से दर्शन लाल खेड़ा, असंध से गोपाल सिंह राणा, नारायणगढ़ से हरबिलास सिंह और अटेली से ठाकुर अत्तर लाल को उम्मीदवार बनाया गया था।

———–

 

Leave a Comment