Listen to this article
लुधियाना, 1 जुलाई। मंगलवार को औद्योगिक नगरी लुधियाना में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ढंडारी में इंडस्ट्रियल एरिया सी-के प्रधान सतनाम सिंह मक्कड़ ने इसे लेकर नगर निगम प्रशासन की नाकामी पर गहरा रोष जताया। उन्होंने बताया कि तमाम इंडस्ट्रियल यूनिट्स में आने-जाने वाले उद्यमियों के अलावा फैक्ट्री वर्कर और इलाका निवासी बेहाल रहे। बारिश के चलते सड़कें एक तरह से तालाब में तब्दील नजर आईं।
——–