सीएम राजीव कुमार शर्मा चुने गए एसोसिएशन के प्रधान
लुधियाना 14 फरवरी। इनडायरेक्ट टैक्सेस कंसल्टेंट्स एसोसिएशन, लुधियाना की साल 2025 के लिए कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। सीए राजीव कुमार शर्मा एसोसिएशन के प्रधान चुने गए हैं।
यहां गौरतलब है कि सीएम राजीव शर्मा साल 2024 और 2023 की कार्यकारिणी में सेक्रेटरी की भूमिका निभा चुके हैं। नई कार्यकारिणी में सीए राजेश महाजन उप प्रधान चुने गए। इनके अलावा सीए साहिल गुप्ता सचिव चुने गए हैं, साल 2023 की कार्यकारिणी में वह सह-सचिव के रूप में कार्यरत थे। जबकि सीए राजेश गर्ग सह-सचिव चुने गए। इसी तरह सीए पंकज सिंगला और सीए वीनस अरोड़ा दोबारा कार्यकारिणी के कार्यकारी सदस्यों के रूप में चुने गए। इसके साथ ही सीए मोहित मेहरा भी कार्यकारी सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं ।
नव निर्वाचित प्रधान राजीव शर्मा और सेक्रेटरी साहिल गुप्ता ने बताया कि उनकी एसोसिएशन जीएसटी व अन्य अप्रत्यक्ष करों के क्षेत्र में प्रैक्टिस कर रहे चार्टर्ड अकाउंटेंटस का प्रतिनिधित्व करती है। एसोसिएशन का एक प्रमुख उद्देश्य अप्रत्यक्ष करों के क्षेत्र में कर कानून बनाने और सुधार करने में केंद्र और राज्य सरकारों की सहायता करना और अप्रत्यक्ष करों के क्षेत्र में कानून के ज्ञान को बढ़ाने के लिए इसके अध्ययन को बढ़ावा देना और प्रसारित करना है। साथ ही सदस्य चार्टर्ड अकाउंटेंटस को उनकी प्रैक्टिस में आने वाली समस्यायों का समाधान करवाते हैं। इस एसोसिएशन का गठन साल 2016 में हुआ था। जिसके सदस्य वे चार्टर्ड एकाउंटेंट्स हैं, जो जीएसटी व अन्य अप्रत्यक्ष करों के क्षेत्र में प्रैक्टिस करते हैं। एसोसिएशन कानून और न्याय प्रशासन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य को मुख्य रखते हुए, सेमिनारों वार्ताओं और विचार- विमर्श के माध्यम से टैक्स कानूनों के अध्ययन, इनकी जानकारी और इनमें समय- समय पर आने वाले बदलावों को सदस्यों के साथ सांझा करती है।
———-