Listen to this article
30 सितम्बर-
मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो की उड़ान 6E 762 को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसमें लगभग 200 यात्री सवार थे। धमकी मिलने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार एयरबस A321 नियो विमान सुबह लगभग 7.53 बजे उतरा। इंडिगो की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक उड़ान को बम की धमकी मिली है। फ्लाइट संख्या 6E 762 में लगभग 200 लोग सवार थे और सुरक्षा एजेंसियों को यह धमकी अस्पष्ट लगी।
सूत्र ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान के लिए पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया था। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर उपलब्ध जानकारी से पता चलता है कि एयरबस A321 नियो विमान से संचालित यह फ्लाइट सुबह लगभग 7.53 बजे उतरी।