लुधियाना में भारतीय योग संस्थान ने कराया समागम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

संस्था ने 59वें योग दिवस को समर्पित कार्यक्रम में लोगों को किया जागरुक

लुधियाना, 5 अक्टूबर। महानगर में भारतीय योग संस्थान ने माता वैष्णो देवी मंदिर आत्म नगर में समागम कराया। जिसमें संस्था के अखिल भारतीय प्रधान देसराज, कोषाध्यक्ष शसुरेश विज, पंजाब प्रधान कुन्दन विरमानी की शामिल हुए। इस दौरान 59वां योग दिवस बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया ।

मुख्य अतिथि देस राज ने प्राणायाम साधना और स्वस्थ जीवन विषय पर संबोधित कर के साधकों को आत्म विभोर कर दिया। सुरेश विज ने नियमित सामूहिक साधना के लाभ से साधकों को अवगत करवाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व अधिकारियों द्वारा गुब्बारे छोड़कर तथा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। श्रीमती अंजू जैन, पूनम जैन तथा दीपिका शर्मा ने स्वागत गीत तथा सरस्वती वन्दना का सुन्दर गायन किया। कुशल मंच संचालन सुमन जैन तथा श्रीमती सुमन विरमानी ने किया।

प्रांतीय प्रधान कुन्दन विरमानी ने आए अधिकारियों तथा साधकों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रवीण शर्मा, वीरेन्द्र धीर, भीम सैन, डॉ. धर्म सिंध, रविन्द्र सिंगला, कर्मजीत सिंह भोला जी व उनकी टीम, श्री वैष्णो देवी मंदिर आत्म नगर के प्रधान सुभाष गर्ग भी अपने सदस्यों के  साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद वितरण के उपरांत शान्ति पाठ से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

————-