हरियाणा में बढ़ता क्राइम-ग्राफ सैनी सरकार के लिए चुनौती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सोनीपत के नामी हिस्ट्रीशीटर शक्ति सिंह का डंडों-तेजधार हथियारों से पीटकर कत्ल

परिजनों का आरोप, जमीनी विवाद में गांव के ही परिवार ने मार डाला, दो माह पहले जमानत पर आया था जेल से बाहर

सोनीपत,,  15 सितंबर। यहां गन्नौर एरिया के राजपुर गांव में नामी हिस्ट्रीशीटर शक्ति सिंह का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। करीब दो माह पहले ही जेल से जमानत पर छूटा था।
जानकारी के मुताबिक महज 30 साल का शक्ति एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर था, जिसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास, लूट जैसे दस से ज्यादा मामले दर्ज थे। उसका भाई पवित्र सिंह नूहं जेल में बंद है। पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड का आरोप गांव के ही एक व्यक्ति पर है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश को हत्या का कारण माना जा रहा है।
शक्ति अविवाहित था। उसे शादीशुदा बड़े भाई पवित्र ने पहले खुद क्राइम करने शुरु किए। फिर उसे भी अपराध की दलदल में घसीट लिया।
बताते हैं कि 3 साल पहले शक्ति के ताऊ रमेश ने नंबरदार विजेंद्र को प्लॉट बेचा था। शक्ति उसी प्लॉट को खाली कराना चाहता था। इसी बात को लेकर उसका विजेंद्र से विवाद चल रहा था। रविवार देर रात शक्ति शराब के नशे में विजेंद्र के घर में घुस गया। शक्ति के परिजनों का आरोप है कि विजेंद्र और उसके साथियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद शक्ति गांव से बाहर ही रहता था और कभी-कभार ही गांव आता था।
वहीं पुलिस का परिजनों की शिकायत के आधार पर कहना कि विजेंद्र के साथ शक्ति सिंह का प्लॉट को लेकर झगड़ा था। इसके चलते उसकी हत्या की गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

Leave a Comment