बेबस बाप ! लुधियाना में नाबालिग बेटी से जबरन शादी का दबाव बना रहा था युवक, पिता ने बेटी के साथ निगला जहर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पीड़िता के पिता का आरोप, युवक स्कूल आते-जाते करता था उनकी बेटी को तंग

लुधियाना 24 फरवरी। यहां एक शख्स ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ जहर निगलकर आत्महत्या का प्रया किया। शुक्र यह रहा कि दोनों की जान बच गई और लोगों ने उनको अस्पताल में दाखिल करा दिया। जहर निगलने वाले शख्स ने दिल दहलाने वाला इलजाम लगाया कि कोई युवक उसकी बेटी पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था, लिहाजा उसने मजबूरन यह कदम उठाया।

जानकारी के मुताबिक यह शहर के जालंधर बाईपास स्थित काली सड़क इलाके का मामला है। दोनों पिता-पुत्री को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गय। बताते हैं कि 16 वर्षीय लड़की 10वीं कक्षा की छात्रा है। एक युवक उसे लगातार परेशान कर रहा था। लड़की के पिता मनोज के मुताबिक एक युवक उनकी बेटी को स्कूल आते-जाते परेशान करता था। वह जबरन शादी के लिए दबाव बना रहा था और परिवार को बदनाम करने की धमकी दे रहा था। थाना जोधेवाल बस्ती की पुलिस ने अस्पताल में पिता और बेटी के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक फिलहाल इस मामले की जांच जारी है। अगर आरोप सही साबित हुए तो आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

————–

Leave a Comment