watch-tv

सिविल अस्पताल में लाश पूरी रात मरीज के बेड पर रखी, स्टॉफ मेंबर देखने तक नहीं आया, एक बेड पर लेटा रखे दो-दो मरीज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 14 अप्रैल। लुधियाना का सिविल अस्पताल आए दिन अपनी लापरवाही के कारण चर्चा का विषय बना रहता है। अब एक नया मामला सामने आया है। जिसमें एक बेड पर दो मरीज लेटा रखे थे। जबकि उसमें से एक बुजुर्ग मरीज की मौत तक हो गई। जिसके बावजूद भी स्टॉफ द्वारा लाश को वहां से ले जाया नहीं गया। 12 घंटे तक लाश मरीजों के वार्ड में एक मरीज के बेड पर पड़ी रही। सुबह जब मीडिया को इसकी जानकारी मिली तो सिक्योरिटी गार्ड को बताया गया। जिसके बाद लाश को वहां से ले जाया गया। जानकारी मुताबिक देर रात अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति को एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अज्ञात व्यक्ति के साथ ही बेड पर अन्य मरीज सुनील भी एडमिट है। दाखिल होने के करीब 3 से 4 घंटे बाद उस अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति के साथ लेटे सुनील ने कहा कि बुजुर्ग ​​​​​​ व्यक्ति कल से उसका साथ लेटाया हुआ है। रात को उसकी मौत हो गई।

अस्पताल विभाग खुद को बचाव करते दिखे
मृतक की लाश को हटाना तो दूर जबकि पूरी रात उक्त लाश को वीटल मीटर भी लगाए रखा गया। इस संबंधी एसएमओं मंदीप कौर सिद्धू से इस बारे जानना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। डयूटी पर तैनात महिला डॉक्टर ने यह कह कर पल्ला झाड़ दिया कि उन्हें इस संबंधी कुछ ज्यादा पता नहीं है। वह इस मामले में कुछ नहीं कह सकती। अस्पताल विभाग लगातार खुद को बचाने में जुटा है।

Leave a Comment